किरण के साथ रोमांस करना चाहता हूं: आमिर खान

आमिर कहते हैं कि मैं अपनी पत्नी से कई बार कह चुका हूं कि वो बहुत प्रतिभाशाली हैं और उन्हें एक्टिंग करनी चाहिए। आपको बता दें कि आमिर खान और किरण ने फिल्म धोबी घाट में साथ काम किया था। किरण ने फिल्म का निर्देशन किया था।
इतना ही नहीं आमिर तो धोबी घाट में यासमीन के किरदार को किरण से करवाना चाहते था। फिल्म में कीर्ति ने बहुत शानदार काम किया किया, मैं उनसे श्रैय नहीं लेना चाहता लेकिन कीर्ति द्वारा किए गए रोल को मैं किरण से करवाना चाहता था।
आमिर ने कहा, मैं स्क्रीन पर एक बार किरण से प्यार करना चाहता था लेकिन मेरी पत्नी रोमांटिक नहीं है। आमिर के साथ स्क्रीन पर रोमांस के बारे में किरण का कहना है कि, उन्होंने स्कूल और कॉलेज के दिनों में एक्टिंग की है लेकिन कभी फिल्मों में अभिनय के बारे में नहीं सोचा। मैं केवल फिल्में बनाना चाहती हूं। मैं थिएटर कर सकती हूं, लेकिन फिल्मों में काम नहीं करूंगी।


Click it and Unblock the Notifications











