महाभारत में कृष्ण का रोल करना चाहते हैं आमिर खान
आमिर खान ने कहा है कि अगर फिल्ममेकर एसएस राजामौली कभी महाभारत बनाते हैं तो वो उसमें कृष्ण या कर्ण का रोल करना चाहेंगे।
हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'दंगल' का प्रमोशन करने हैदराबाद पहुंचे आमिर खान ने अपनी इच्छा ज़ाहिर की है। आमिर ने कहा अगर फिल्ममेकर एसएस राजामौली कभी महाभारत बनाते हैं तो वो उसमें कृष्ण या कर्ण का रोल करना चाहेंगे।

यही नहीं, इस मौके पर आमिर ने साउथ के उन एक्टर की लिस्ट भी बताई जिनके साथ वो भविष्य में काम करना चाहते हैं। आमिर ने बताया कि वो पवन कल्याण के साथ काम करना चाहेंगे। इसी के साथ उनके भाई चिरंजीवी का काम भी बहुत पसंद है।
रईस शाहरूख Vs शिवाय अजय...2016 में किसके हाथ आई ये बाज़ी
आपको बता दें कि आमिर खान की दंगल हिंदी भाषा के साथ-साथ तेलुगु और तमिल में रिलीज़ होगी। आमिर चाहते थे सुपरस्टार रजनीकांत तमिल में इस फिल्म को डब करें, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
गौरतलब है कि पहलवान महावीर फोगट की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'दंगल' में आमिर खान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में वो चार बेटियों के पिता हैं जो पहले तो एक बेटा चाहते हैं जो उन्हें पहलवानी में गोल्ड मेडल में जिता सकें।


Click it and Unblock the Notifications