..................... आमिर खान जल्दी निपटाना चाहते हैं करीना की लाल सिंह चड्ढा शूटिंग | Aamir Khan wants Kareena to finish Laal Singh Chaddha’s shoot before her delivery date - Hindi Filmibeat

डिलीवरी से पहले करीना कपूर को करनी है लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग, कैसे छिपेगा बेबी बंप, परेशान आमिर

करीना कपूर प्रेगनेंट हैं और इस बात की खुशी पूरा देश मना चुके हैं लेकिन एक इंसान हैं जो बहुत ज़्यादा परेशान हैं। और वो इंसान हैं आमिर खान। दरअसल, आमिर खान अब अपनी टीम को हिदायत दे चुके हैं कि फिल्म के करीना के हिस्से जल्दी से जल्दी शूट किए जाएं।

गौरतलब है कि करीना कपूर की डिलीवरी डेट फरवरी में बताई जा रही है और आमिर चाहते हैं कि इससे पहले फिल्म में करीना का सारा काम पूरा हो जाए।

aamir-khan-wants-kareena-to-finish-laal-singh-chaddha-s-shoot-before-her-delivery-date

वहीं माना जा रहा है कि शूटिंग के बाद करीना के बेबी बंप को वीएफएक्स के ज़रिए छिपाया जाएगा। खबरों की मानें तो सितंबर - अक्टूबर में ही करीना लाल सिंह चड्ढा से जुड़े अपने सारे शेड्यूल पूरे करने वाली है और वो अपनी प्रेगनेंसी के चलते शूटिंग पोस्टपोन नहीं करेंगी।

वहीं लाल सिंह चड्ढा की टीम करीना कपूर के बेबी बंप को छिपाने के लिए वीएफएक्स सुपरवाइज़र्स की मदद लेगा और ये ज़्यादा बड़ा काम नहीं होगा। फिल्म दिसंबर 2021 में रिलीज़ होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X