अक्षय कुमार फिल्म से OUT.. अब खान सुपरस्टार ने सामने रखी अपनी शर्त!

गुलशन कुमार बॉयोपिक में यह तो लगभग सामने आ चुका है कि अक्षय कुमार फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। फिलहाल फिल्म का हीरो कौन होगा.. यह अभी फाइनल नहीं किया गया है। लेकिन सूत्रों की मानें तो आमिर खान अब फिल्म में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। बता दें, आमिर इस फिल्म को भूषण कुमार के साथ मिलकर प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। लिहाजा, अब उम्मीद है कि लीड रोल में भी मिस्टर परफेक्शनिस्ट ही दिखें।

2016 में सुपरफ्लॉप डेब्यू के बाद.. दूसरी फिल्म के साथ तैयार हैं 'स्टार'

रिपोर्ट्स की मानें तो बतौर प्रोड्यूसर आमिर भी फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर कुछ बदलाव चाहते हैं। आमिर चाहते हैं कि फिल्म की स्क्रिप्ट गुलशन कुमार के म्यूजिक करियर के उतार चढ़ाव पर ही फोकस करे.. कि किस तरह वह एक जूस बेचने वाले से म्यूजिक की दुनिया के मुगल बन गए। जबकि अंडरवर्ल्ड से संबंधित सभी बातों को हटा दिया जाए।

Aamir Khan

सूत्रों के अनुसार, अब फिल्म में गुलशन कुमार की मौत और अंडरवर्ल्ड वाले एंगल को नामात्र दिखाया जाएगा। जबकि पूरी फिल्म लगभग गुलशन कुमार के करियर पर ही आधारित होगी। हम्म्म.. जाहिर है आमिर खान अपनी फिल्मों की दमदार स्क्रिप्ट की वजह से ही जाने जाते हैं।

यहां जानें मुगल से जुड़ी खबरें और अफवाहें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X