MeToo: आमिर खान ने छोड़ दी ये बड़ी बॉयोपिक फिल्म- निर्देशक पर है यौन शोषण का आरोप
बॉलीवुड में मी टू कैपेंन के तहत कई बड़े नाम सामने आए हैं। ऐसे में सभी सितारों ने शोषित महिलाओं का साथ दिया है और सोशल मीडिया पर समर्थन जताया है। लेकिन अब तक बॉलीवुड के बड़े सितारों ने इस अभियान पर कोई कमेंट नहीं किया। खासकर सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार, करण जौहर आदि..
दीपिका का आरोप- आलोक नाथ ने मेरे कमरे में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की थी
लेकिन आखिरकार आमिर खान ने समय की अहमियत को देखते हुए एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में साफ लिखा है कि वे किसी भी ऐसे व्यक्ति के साथ काम नहीं कर सकते, जिस पर शोषण करने का आरोप हो। लिहाजा, वह अपनी अगली फिल्म (मुगल- गुलशन कुमार बॉयोपिक) से दूरी बनाते हैं। बता दें, मुगल के निर्देशक सुभाष कपूर पर एक महिला पत्रकार ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।

आमिर ने एक सोशल मीडिया पर अपना बयान पोस्ट करते हुए लिखा- 'इंडस्ट्री से जुड़े होने के नाते हमारा दायित्व है कि हम सोशल मुद्दों के बारे में सोचें, बात करें। यौन शोषण के खिलाफ आमिर खान प्रोडक्शन्स जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता आया है। हम ऐसे मामलों की निंदा करते है और साथ ही ऐसे मामलों पर लगाए जा रहे झूठे आरोपों की निंदा भी करते है।'


Click it and Unblock the Notifications











