Aamir Khan ने खाई स्मोकिंग छोड़ने की कसम, बस बदले में उनके बेटे को करना होगा ये काम वरना...

Aamir Khan On Quitting Smoking: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने कथित तौर पर कसम खाई है कि अगर उनके बेटे की दूसरी फिल्म लवयापा बॉक्स ऑफिस पर हिट होती है तो वह स्मोकिंग छोड़ देंगे। लवयापा, जिसे एक रोमांटिक कॉमेडी बताया जा रहा है, उसमें जुनैद बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
Aamir Khan ने खाई कसम
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, आमिर ने मन्नत ली है कि अगर लवयापा सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म करती है तो वह पूरी तरह से स्मोकिंग छोड़ देंगे। हालांकि एक्टर ने खुद इस बयान की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनकी कसम से पता चलता है कि उन्हें फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने का पूरा भरोसा है।
Aamir Khan ने देख ली फिल्म
इससे पहले, आमिर ने ANI को बताया कि उन्होंने पहले ही फिल्म देख ली है और उन्हें खुशी में श्रीदेवी की झलक दिखाई दी। एक्टर ने कहा- "मुझे यह फिल्म पसंद आई। यह बहुत एंटरटेनिंग है। मोबाइल फोन के कारण आजकल हमारी ज़िंदगी किस तरह बदल गई है और टेक्नोलॉजी के कारण हमारे जीवन में क्या दिलचस्प चीजें हो रही हैं, यह सब फिल्म में दिखाया गया है। सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया है।"
कब होगी रिलीज होगी फिल्म
उन्होंने कहा, "जब मैंने फिल्म देखी और खुशी को देखा तो मुझे लगा कि मैं श्रीदेवी को देख रहा हूं। उनकी एनर्जी वहां थी, मैं देख सकता था। मैं श्रीदेवी का बहुत बड़ा फैन हूं।" आपको बता दें, लाल सिंह चड्ढा फेम अद्वैत चंदन की डायरेक्टेड लवयापा वैलेंटाइन वीक की शुरुआत में 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
थिएटर में में रिलीज होगी फिल्म
आपकी जानकारी के लिए बता दें, लवयापा जुनैद और खुशी दोनों की पहली फिल्म है जो सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जुनैद ने 2024 में फिल्म महाराज से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की, जो ओटीटी पर रिलीज हुई। खुशी ने भी सुहाना खान और अगस्त्य नंदा स्टारर द आर्चीज से अपने एक्टिंग के सफर की शुरुआत की, और यह फिल्म भी 2023 में सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई।


Click it and Unblock the Notifications











