सलमान, शाहरुख के बाद आमिर खान ने की वोट अपील- वीडियो हो रहा है वायरल
इस समय देश का सबसे बड़ा पर्व माने जाना वाला लोकसभा चुनाव 2019 चल रहा है और पूरे देश में वोटर्स से वोट डालने की अपील चल रही है। जहां एक ओर बड़े बड़े सितारो वोट अपील कर रहे हैं तो अब आमिर खान भी भला कहां पीछे रहने वाले थे। आमिर खान का एक वीडियो सामने आया है जो कि इस बात की अपील कर रहे हैं कि सभी को अपना वोट जरूर डालना चाहिए।
इस वीडियो को चुनाव आयोग के आधिकारिक ट्विटर पेज पर पोस्ट किया गया है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इसके पहले भी सलमान खान, शाहरुख खान समेत बॉलीवुड के सितारे वोट अपील करते हुए नजर आए थे।

इस साल का चुनाव काफी शानदार होने वाला है और कई सुपरस्टार अभिनेता और अभिनेत्रियों से इस साल राजनीति में कदम रखा है। आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में नजर आए थे।
इस फिल्म को ज्यादा सफलता नहीं मिली थी। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख लीड रोल में थीं। फिलहाल आप देखिए ये वोट अपील...


Click it and Unblock the Notifications











