ZERO TRAILER देखने शाहरूख के घर पहुंचे आमिर खान और फिर जो हुआ आप खुद देख लीजिए

Recommended Video

Shahrukh Khan & Aamir Khan to share screen TOGETHER; Check Out | FilmiBeat

शाहरूख खान का ज़ीरो ट्रेलर कल रिलीज़ हो रहा है और फैन्स इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। लगभग इंडस्ट्री के हर बड़े नाम ने इस ट्रेलर को देख लिया है और शाहरूख खान की तारीफों के पुल बांध रहा है। अब शाहरूख खान के खास दोस्त आमिर खान, सुबह सुबह या देर रात शाहरूख खान से मिलने पहुंचे। क्योंकि शाहरूख खान ने पोस्ट की अपनी और आमिर की एक तस्वीर।

इस तस्वीर का कैप्शन था - hug from the thug. यानि कि आने वाली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के ठग ने शाहरूख खान को एक झप्पी दी। लेकिन आमिर खान ने इसके साथ ही शाहरूख खान की फिल्म ज़ीरो का ट्रेलर भी देखा क्योंकि सुबह सुबह ही उन्होंने ट्रेलर की तारीफों के पुल बांध दिए।

aamir-khan-visits-shahrukh-khan-to-see-zero-trailer-and-is-spellbound

एक ट्वीट कर आमिर ने लिखा - दोस्तों मैंने अभी अभी ज़ीरो का ट्रेलर देखा है और ये शानदार है। बस यही एक शब्द है मेरे पास। आनंद एल राय को बधाईयां। कैटरीना फिल्म में बेहतरीन लग रही है। और अनुष्का को देखकर विश्वास ही नहीं हो रहा है। शाहरूख, तुमने तो खुद को भी पीछे छोड़ दिया है। अब मैं फिल्म देखने का इंतज़ार नहीं कर पा रहा हूं।

गौरतलब है कि कल रात में ही शाहरूख खान ने बैक टू बैक दो धमाके करते हुए, ज़ीरो का पोस्टर ट्वीट कर दिया। पहले पोस्टर में थीं अनुष्का शर्मा और दूसरे पोस्टर में थीं कैटरीना कैफ। दोनों ही पोस्टर्स के साथ शाहरूख और आनंद एल राय ने इनके किरदारों के बारे में कुछ कुछ बताने की कोशिश की।
[Also Read: ज़ीरो में ऐसा है अनुष्का और कैटरीना का किरदार]

फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज़ होगा और फैन्स बेसब्री से इसका इंतज़ार कर रहे हैं। कल ही शाहरूख खान अपना 53वां जन्मदिन भी मनाने वाले हैं और पार्टी की तैयारियों के लिए उनका बंगला मन्नत सज चुका है। ज़ीरो 21 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है और शाहरूख खान की वापसी का बड़ा धमाका हो सकती है।

इस धमाके के बाद शाहरूख खान और आमिर खान 2019 में सन्नाटा पसार देंगे। वैसे जानिए बॉलीवुड के बड़े स्टार्स के आने वाले प्रोजेक्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X