बीमार ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क पहुंचे आमिर खान- नीतू कपूर ने ऐसे जाहिर की खुशी
सुपरस्टार आमिर खान ने हाल ही में अभिनेता ऋषि कपूर से मुलाकात की है। बता दें कि ऋषि कपूर इस समय न्यूयॉर्क में हैं और अपना ट्रीटमेंट करवा रहें हैं। आमिर खान जब उनके पास पहुंचे तो नीतू कपूर और ऋषि कपूर काफी ज्यादा खुश हुए। नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर आमिर खान के साथ एक फोटो पोस्ट करते हुए अपने मन की बात की है और आमिर खान की जमकर तारीफ भी की है। इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
नीतू कपूर ने इस फोटो के साथ लिखा है कि..'आप किसी के साथ कितना समय बिताते हैं, यह मायने नहीं रखता है। बल्कि यह मायने रखता है कि आप उस समय कितना कुछ देते हैं।

आमिर ने हमें प्यार, सम्मान और खुशी को ढेर सारे मौके दिए। वे सच्चे सुपरस्टार हैं। बता दें कि ऋषि कपूर काफी समय से बीमार चल रहें हैं और अपनी मां के निधन के समय भी वो नहीं आ पाए थे क्योंकि वो हाल ही में न्यूयॉर्क पहुंचे थे।
उनकी देखभाल नीतू कपूर ही कर रही हैं। हाल ही में उन्होने बताया था कि वो काफी जल्दी स्वस्थ होकर वापस लौटने वाले हैं। फिलहाल आप देखिए शानदार तस्वीर...


Click it and Unblock the Notifications











