Aamir Khan: फिल्मों से ब्रेक लेकर नेपाल पहुंचे आमिर खान, 11 दिनों के मेडिटेशन कोर्स में लेंगे हिस्सा! Details

Aamir Khan in Nepal: आमिर खान इन दिनों फिल्मों से ब्रेक ले चुके हैं और समय समय पर कुछ इवेंट और शोज में नजर आ रहे हैं। इस बीच रिपोर्ट आई है कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट रविवार को काठमांडू पहुंचे हैं, जहां वो एक मेडिटेशन कोर्स का हिस्सा बनने वाले हैं।
एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी करने वाले एक अधिकारी के अनुसार, आमिर खान कथित तौर पर काठमांडू के बाहरी इलाके में एक मेडिटेशन सेंटर पर गए हैं। वह काठमांडू के बुधानिलकंठा में नेपाल विपश्यना केंद्र में कम से कम 11 दिन बिताएंगे।
यह केंद्र शहर के बाहरी इलाके में स्थित काठमांडू के लोकप्रिय मेडिटेशन सेंटर्स में से एक है। वेबसाइट के अनुसार, यह 10-दिनों का मेडिटेशन कोर्स देता है।
फिल्मों से ब्रेक पर हैं आमिर खान
'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज़ के बाद, आमिर ने घोषणा की थी कि वह फिल्मों से ब्रेक लेंगे और पूरी तरह से फिल्मों के प्रोडक्शन पर ध्यान फोकस करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह वर्तमान में आर.एस. प्रसन्ना की 'चैंपियंस' को प्रोड्यूस कर रहे हैं, जो एक स्पेनिश फिल्म की रीमेक है।
गजनी 2 से करेंगे कमबैक?
इसके अलावा, अफवाहें हैं कि आमिर 'गजनी' के मूल निर्माताओं के संपर्क में हैं और फिल्म के सीक्वल पर चर्चा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मेकर्स के साथ हैदराबाद में उनकी दो- तीन बार मीटिंग भी हो चुकी है। वहीं, जूनियर एनटीआर के साथ उनकी अगली फिल्म केजीएफ फेम प्रशांत नील के साथ भी बातचीत चल रही है।
आमिर खान की पिछले दो फिल्में ठग्स ऑफ हिंदुस्तान और लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही हैं। लिहाजा, अब आमिर एक फुल कमर्शियल एक्शन मसाला फिल्म देने के पक्ष मे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि सुपरस्टार किस फिल्म के साथ दर्शकों के सामने वापसी करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
