Pics: दबंग 2 के सेट पर आमिर पहुंचे पांडेजी से मिलने
बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स सलमान खान और आमिर की दोस्ती हमेशा से ही चर्चा में रही है। आमिर खान और सलमान खान हमेशा से अपनी दोस्ती को किसी ना किसी बहाने सुर्खियों का हिस्सा बना ही देते हैं। अब अपनी दोस्ती को एक नायाब तोहफा दिया आमिर ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'दबंग 2' के सेट पर एक सरप्राईज विजिट करके। दबंग 2 के सेट पर जब आमिर को देखा तो हर कोई हैरान रह गया खुद 'दबंग 2' के पांडेजी यानी सलमान खान भी।
एक लीडिंग डेली के अनुसार सलमान खान अपनी फिल्म दबंग 2 की शूटिंग मुंबई के महबूब स्टूडियो में कर रहे थे। तभी सलमान के दोस्त आमिर खान ने अपनी सरप्राइज एंट्री ली और दबंग 2 की पूरी टीम को हैरान कर दिया। सलमान खान तो आमिर को सेट पर देखकर हैरान रह गये और उनकी दोस्ती के कायल भी। ज्ञात हो कि सलमान खान भी जब तक आमिर खान की तारीफ करके अपनी दोस्ती को सबके सामने पेश करते रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार आमिर खान के सेट पर आने पर सलमान खान ने शूटिंग को बीच में रोककर ब्रेक लिया और बैठकर आराम से आमिर के साथ गप्पे लड़ाईं। साथ ही उन्होंने आमिर को उस दिन के शूट का फुटेज भी दिखाया। वैसे मानना पड़ेगा कि आमिर खान अपने हर एक रिश्ते में परफैक्शन रखते हैं। एक्टिंग के साथ साथ उन्हें अपने रिश्तों में भी परफैक्शन पसंद है और शायद इसीलिए वो हर बार अपने नजदीकी लोगों को सरप्राइज कर देते हैं। कुछ दिन पहले शाहरुख खान की फिल्म जब तक है जान के प्रीमियर पर भी गये थे और वहां पर भी उन्होंने अपने परफैक्शन का उदाहरण देते हुए शाहरुख और सलमान दोनों की फिल्मों की सफलता के लिए दुआ की। आइये दिखाते हैं दबंग 2 के सेट की कुछ तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications