..................... Aamir Khan, Vishal Bharadwaj, Shekhar Kapoor and Prakash Jha issued court notice | आमिर,विशाल,शेखर और प्रकाश को नोटिस - Hindi Filmibeat

आमिर,विशाल,शेखर और प्रकाश को नोटिस

By Neha Nautiyal

फिल्मों और फिल्मकारों का कानूनी पचड़ों में फंसना कोई नई बात नहीं है। खबर है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने चार फिल्मकारों और फिल्म सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष शर्मिला टेगोर और सचिव को भी इन चार फिल्मों में अशोभनीय भाषा के प्रयोग पर नोटिस जारी किया है।

ये चारों ही बेहद चर्चित फिल्में हैं और इन फिल्मों के निर्माता और निर्देशक भी कम चर्चित नहीं हैं। ये फिल्में हैं बैंडिट क्वीन, गंगाजल, ओंकारा और हालिया रिलीज हुई पीपली लाइव। सुनने में आया है कि एक वकील द्वारा याचिका दायर करके इन फिल्मों को मिले सेंसर सर्टिफिकेट रद्द करने की मांग की गई है क्योंकि इन फिल्मों में जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया गया है वो बेहद अशोभनीय है।

बाकी फिल्में तो ठीक हैं क्योंकि वो ज्यादा से ज्यादा चार पांच साल पुरानी हैं मगर 1994 मे रिलीज हुई शेखर कपूर की फिल्म बैंडिट क्वीन पर अब नोटिस जारी करना गड़े मुर्दे उखाड़ने जैसा लगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X