विद्या के जादू से बच ना सके आमिर खान
एक्ट्रेस विद्या बालन से आज बॉलीवुड में हर कोई इम्प्रेस है, बॉलीवुड के कई स्टार्स विद्या के साथ काम करने को उत्सुक हैं। फिर आमिर खान भी क्यों पिछे रहेंगे, उन्होंने भी मीडिया के सामने विद्या के साथ काम करने की अपनी इच्छा जाहिर कर दी है।
फिल्म परीणिता से शुरू हुआ विद्या बालन का फिल्मी सफर आज बॉलीवुड में एक अच्छे मुकाम पर जा पहुंचा है। अपने कैरियर में विद्या ने पा, इशकिया, नो वन किल्ड जेसिका, द डर्टी पिक्चर और अब कहानी जैसी कई अच्छी फिल्में दी हैं। इन फिल्मों में विद्या के दमदार अभिनय को सबने सराहा।
द डर्टी पिक्चर के बाद विद्या को बॉलीवुड मे हीरो कहा जाने लगा, इतना ही नहीं अब तो उन्हें लेडी आमिर खान के नाम से पुकारा जाने लगा है।
विद्या को लेडी आमिर खान के नाम से बुलाए जाने पर आमिर का कहना है कि उन्हें विद्या बालन ही कहा जाए तो ठीक है क्योंकि वो एक बहुत ही अच्छी अदाकारा हैं, मुझे उनके साथ काम करने में अच्छा लगेगा। आमिर ने विद्या की नई फिल्म कहानी तो नहीं देखी है। लेकिन लोगों से उसकी तारीफ जरूर सुनी है। इस बात पर आमिर का कहना है कि विद्या बहुत अच्छा कर रही है और मैं उसे मुबारकबाद देता हूं।


Click it and Unblock the Notifications