बिल्कुल नए हेयरस्टाइल में दिखे आमिर खान, फैंस से की मुलाकात, वायरल वीडियो पर नेटिजन्स बोले- 'नया प्रोजेक्ट..'

Aamir Khan Viral Video: आमिर खान इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वो अक्सर कोई फंक्शन या इवेंट अटेंड करते दिख जाते हैं। बीती रात भी आमिर खान को मुंबई में अविनाश गोवारिकर के बर्थडे फंक्शन में शिरकत लेते देखा गया। अभिनेता की कई तस्वीरें और वीडियो अब ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा, वह है आमिर का नया मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल।
इंस्टाग्राम पर एक पैपराज़ी ने ये वीडियो शेयर किया है, जहां आमिर खान को काफी अच्छे मूड में देखा जा सकता है। वो रेस्टोरेंट के बाहर फैंस से मिल रहे हैं, हाथ मिला रहे हैं। उन्होंने पैपराज़ी के लिए कुछ देर पोज़ भी दिया।
नए लुक में आमिर खान का वीडियो वायरल
इस मौके पर आमिर खान ने नीले पायजामे के साथ धारीदार सफेद और नीले रंग का कुर्ता पहना था। साथ ही उन्होंने मिडिल-पार्टिंग के साथ नया हेयरस्टाइल भी अपनाया था। आमिर के इस नए लुक पर नेटिजन्स कई तरह के कमेंटस कर रहे हैं। कुछ का मानना है कि ये एक्टर की किसी नई फिल्म का लुक है, तो कोई आमिर को फ्लॉप फिल्मों से बाहर आने की सलाह दे रहा है।
वायरल वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, "पहली बार में पहचान ही नहीं आ रहे.." वहीं, दूसरे ने लिखा, "नई फिल्म शुरू कीजिए, लोग भूल जाएंगे नहीं तो.." , जबकि एक अन्य ने लिखा- "जरूरी नहीं कि हर फिल्म 1000 करोड़ ही कमाए, नई फिल्म शुरू कीजिए, टैलेंट अभी बाकी है.."
बहरहाल, आमिर खान इस समय भले एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन वो अपने प्रोडक्शन तले कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सनी देओल और राजकुमार संतोषी के साथ अपनी अगली फिल्म का ऐलान किया है, जिसका नाम है "लाहौर 1947"..


Click it and Unblock the Notifications