ऑटो चालक से किया वादा, बाराती बने आमिर खान

उन्होंने वाराणसी के एक ऑटोचालक से वादा किया था कि वो उनके बेटे की शादी में जरूर आएंगे और बुधवार को आमिर वाकई अपनी बेहद बिजी दिनचर्या से समय निकाल कर बनारस पहुंचे।
दरअसल, उनकी दोस्ती तीन साल पुरानी है। 2009 में आमिर अपनी फिल्म 'थ्री इडियट्स' के प्रमोशन के लिए भेष बदलकर वाराणसी पहुंचे थे और यहीं उनकी दोस्ती ऑटो रिक्शा चालक रामलखन से हुई थी। आमिर ने उस वक्त रामलखन से वादा किया था कि वो उनके बेटे की शादी में जरूर आएंगे।
अपने वादे को निभाने के लिए जब आमिर खान वाराणसी पहुंच ऑटो चालक रामलखन की बारात में शामिल हुए तो उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। आमिर शादी पूरी होने तक मौजूद रहे। बाद में उन्होंने वर वधू को आशीर्वाद भी दिया।


Click it and Unblock the Notifications