..................... Aamir Khan using Sachin Tendulkar to promote Dhoom 3 - Hindi Filmibeat

धूम 3 के प्रमोशन के लिए सचिन का नाम भुना रहे हैं आमिर!

आमिर खान ने हाल ही में ये फैसला किया है कि वो अपनी आने वाली फिल्म धूम 3 का टाइटल सॉंग धूम मचा ले सचिन तेंदुलकर को समर्पित करेंगे। आमिर खान ने इसके पीछे वजह बताई है कि सचिन ने अपने देश के लोगों को हमेशा गर्व की अनुभूति कराई है और अब हम लोगों का भी ये कर्तव्य है कि हम भी सचिन को सम्मान दें और उनके लिए कुछ करें। इसलिए उन्होंने अपनी फिल्म धूम 3 के टाइटल सॉंग को सचिन के आखिरी टेस्ट मैच के पहले रिलीज करने की बात कही है और कहा है कि सचिन को धूम मचा ले गाना समर्पित होगा। आमिर का जो भी कहना हो लेकिन दर्शकों का कहना है कि सचिन का नाम लेकर आमिर अपना फायदा देख रहे हैं।

दर्शकों का कहना है कि आमिर खान अपनी फिल्म धूम 3 को प्रमोट करने के लिए सचिन तेंदुलकर का नाम ले रहे हैं। वो इसलिए सचिन तेंदुलकर का नाम ले रहे हैं ताकि उनकी फिल्म को भी सचिन के नाम पर प्रमोशन मिल सके और फिल्म का प्रचार हो सके। सचिन तेंदुलकर के करोड़ों फैन्स हैं और जब उन्हें पता चलेगा कि धूम 3 का गाना सचिन को समप्रित है तो वो जरुर फिल्म देखेंगे। और फिल्म के गाने को सुनेंगे इस तरह से फिल्म को अपने आप ही प्रमोशन मिलता रहेगा। अजीत का कहना है "सब अपने फायदे की बात कर रहे हैं। वाह आमिर वाह!"

रौशन झा ने लिखा "वाह आमिर आपने एक तीर से दो निशाने लगा दिये। आपकी फिल्म को सचिन की बदौलत 10 प्रतिशत ज्यादा दर्शक मिलेंगे अब। वाह भाई वाह।" अमृता ने लिखिा है कि "जाते जाते भी सचिन तेंदुलकर का नाम भना लो बेटा आमिर।" आमिर खान ने हाल ही में अपने एक इवेंट के दौरान ये बात कही कि सचिन तेंदुलकर ने हमारे देश के लिए बहुत कुछ किया है और हम सभी को हमेशा गर्व की अनुभूति कराई है। अब हम भी उन्हें अपनी फिल्म धूम 3 के टाइटल सॉंग को समर्पित करके उन्हें सम्मान देना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X