सलमान ने टोपी पहन मचाई धूम, आमिर पैंट खोलकर कर रहे हैं जय हो!

सलमान खान और आमिर खान की दोस्ती दोनों की हर एक फिल्म की रिलीज के साथ बढ़ती ही जा रही है। पिछले साल के अंत में आमिर खान की फिल्म जय हो के प्रमोशन के लिए सलमान खान ने आमिर खान की कैप पहनकर अपने शो बिग बॉस को होस्ट किया तो साल 2014 की शुरुआत में रिलीज हो रही सलमान खान की फिल्म जय हो के प्रमोशन के लिए आमिर खान तरह तरह के नये फंडे निकाल रहे हैं। पहले तो नॉर्मली आमिर खान ने ट्विटर पर जय हो जय हो लिख लिखकर फिल्म का प्रमोशन किया और अब अचानक ही आमिर खान ने अपनी और सलमान खान की झाड़ी में सूसू करते हुए एक तस्वीर ट्वीट की है और लिखा है जय हो को सिर्फ एक दिन बचा।

आमिर खान से पहले सलमान खान ने भी आमिर की फिल्म की धूम 3 का बहुत ही बेहतरीन तरीके से प्रमोशन किया था। सलमान खान ने धूम 3 में आमिर खान द्वारा पहनी गयी कैप को पहनकर अपने शो बिग बॉस को एक हफ्ते तक होस्ट किया था। इसके अलावा भी सलमान खान ने आमिर की फिल्म को सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी काफी प्रमोट किया था। अब आमिर खान की बारी थी सलमान खान की फिल्म जय हो को प्रमोट करने की। इसलिए आमिर खान ने भी धूम 3 के बाद सीधे जय हो को प्रमोट करना शुरु कर दिया। आमिर खान ने अपने ट्विटर पर जय हो की रिलीज के कुछ दिन पहले से अपने हर एक ट्वीट के बाद जय हो लिखना शुरु किया।

इसके बाद आमिर ने जय हो की रिलीज के एक दिन पहले ही ट्विटर पर अपनी और सलमान खान की एक तस्वीर ट्वीट की जिसपर लिखा था कि अगर दो दोस्त एक ही झाड़ी पर सूसू करें तो दोस्ती और भी गहरी होती है। आमिर खान के इस ट्वीट को लोगों ने बहुत पसंद किया। अंदाज अपना अपना की ये दोस्ती वाकई अब एक नया ही मोड़ ले रही है। आमिर खान और सलमान खान दोनों ही फिर से एक दूसरे के बेहद करीब आ गये हैं। देखना ये है कि क्या धूम 3 के लिए जितना लकी सलमान साबित हुए क्या जय हो के लिए आमिर भी इतना ही लकी होंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X