आमिर ने कहा मैं नहीं यूज करता इंस्टाग्राम

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज आजकल अपने फैंस व चाहने वालों से 24 घंटे जुड़े रहने व अपनी फिल्मों, अपने नये प्रोजेक्ट्स को प्रमोट करने के लिए तरह तरह की सोशल नेटवर्किंग साइट्स से जुड़े हुए हैं। ऐसी ही एक काफी चलन में आ चुकी सोशल नेटवर्किंग साइट है इंस्टाग्राम। ये एक ऐसी साइट है जिसके जरिये लोग अपनी तस्वीरों को एडिट करके कुछ ना कुछ कलाकारी करके लोगों से शेयर करते हैं। आमिर खान के नाम से भी एक अकाउंट इंस्टाग्राम पर है जिसे उनके फैंस लगातार फॉलो कर रहे हैं। चूंकि आमिर खान फेसबुक और ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं तो लोगों को लगा कि इंस्टाग्राम पर भी आमिर खान होंगे।

लेकिन आमिर खान ने कहा है कि इंस्टाग्राम पर वो नहीं हैं। ये उनके नाम पर कोई फेक यानी जाली अकाउँट है। आमिर ने अपने फैंस को कहा है कि वो इस अकाउंट को उनका अकाउंट जानकर फॉलो ना करें। ये तस्वीरें भी वो नहीं पोस्ट कर रहे हैं। ये सब फर्जी हो रहा है। आमिर ने हाल ही में ट्वीट करते हुए लिखा "मैं इंस्टाग्राम पर नहीं हूं। ये फर्जी अकाउंट है।" आमिर ही नहीं बल्कि की ऐसे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हैं जिनके नाम पर ट्विटर, फेसबुक आदि पर लोगों ने फर्जी अकाउंट बना रखे हैं। अक्सर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपने फैंस को वक्त वक्त पर अगाह करते रहते हैं कि ये अकाउंट उनके नहीं हैं। इसिलए उन्हें फॉलो ना करें।

आमिर खान के ही नाम पर कई ट्विटर अकाउंट भी हैं। लेकिन उनमें से एक उनका रियल व ऑफीशियल अकाउंट है। सेलिब्रिटीज के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगउनके फैंस को झांसा देने की कोशिश करते हैं। लेकिन आप भी अगली बार किसी भी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अपने पसंदीदा कलाकार को फॉलो करने से पहले उस अकाउंट की सत्यता को जानने की कोशिश करें। क्योंकि कभी हो सकता है कि सेलिब्रिटीज के नाम पर ये लोग आपके साथ कोई खेल खेल जाएं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X