Corona के खिलाफ आमिर खान का Tweet वायरल, जानें ऐसा क्या लिख दिया
पूरा विश्व कोरोना वायरस के प्रकोप को झेल रहा है। ऐसे में डॉक्टर, नर्स, पुलिस और रोज़मर्रा के लिए मदद करने वाले लोग अभी भी काम कर रहे हैं। ऐसे लोग जो कि कोरोना के खिलाफ असली वॉरियर्स हैं, इनके लिए सोशल मीडिया पर शुक्रिया कहकर एक मुहीम चलाई गई है। इसी के चलते एक्टर आमिर खान ने भी इन्हें सराहा और शानदार ट्वीट किया।
हाल में ही आमिर खान ने अक्षय कुमार, रजनीकांत जैसे स्टार्स के नक्शे कदम पर कोरोना के खिलाफ दान किया। हालांकि उन्होंने चुपचाप पीएम केयर फंड और सीएम राहत कोष में आर्थिक मदद की। आमिर खान ने भी कोरोना के खिलाफ मदद का हाथ बढ़ाया। उन्होंने कितनी राशि दान की, ये तो खुलासा नहीं हुआ लेकिन वह लगातार इस मुसीबत के समय में मदद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications