आमिर खान ने बचाई 'दंगल' के एंजीनियर की जान, स्ट्रोक की खबर सुनकर आधी रात को घर से भागे
सुपरस्टार आमिर खान सिर्फ फिल्मों के ही नहीं बल्कि दिल के भी सुपरस्टार है और आम आदमियों के लिए उनकी जिंदादिली हमेशा देखने को मिलती रहती है। बता दें कि आमिर खान ने हाल ही में कुछ ऐसा किया जिसको सुनकर आपका दिल खुश हो जाएगा। दरअसल आमिर खान की दंगल में साउंड एंजीनियर रहे शाजिथ कोयरी को अचानक स्ट्रोक (पैरालाइसिस) का दौरा पड़ा और उनकी हालत काफी ज्यादा गंभीर हो गई। इसके बारे में जब आमिर खान को पता चला तो वो आधी रात को ही घर से निकल गए और उनकी मदद की।
बता दें कि शाजिथ कोयरी को अटैक के बाद मुंबई स्थित लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया था लेकिन वहां पर उनको काफी घंटे बीत जाने के बाद भी कोई डॉक्टर देखने नहीं आया।

सुपरस्टार को जब इस बात की जानकारी हुई तो वो तुरंत घर से भागे और अपने दंगल के कलीग को कोकिलाबेन हॉस्पिटल ले गए जहा उनका तुरंत इलाज किया गया और उनकी जान बच गई।
इस कदम से उन लोगों के मुंह पर एक करारा तमाचा है जिनका ये कहना है कि आमिर खान लोगों से सिर्फ प्रोफेशनली रिश्ता रखते है। इस बात के सामने आते है आमिर खान के फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफें की है।
आमिर खान इस समय फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए चर्चा में है इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख के साथ मोहम्मद जीशान अयूब भी दिखेंगे।
फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन फैंस काफी ज्यादा उत्साहित है।


Click it and Unblock the Notifications












