यूपी के किसान निकले आमिर खान, हरदोई के इस शहर में हैं दादा के खेत, वीडियो में हुआ खुलासा!

Aamir Khan UP Hometown- आमिर खान हाल ही में फिल्म सितारे जमीं पर में नजर आए थे और फिल्म हिट हो गई है। लंबे समय से अपनी वापसी का इंतजार कर रहे आमिर खान की वापसी इस फिल्म से हो गई है। लेकिन अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कई दिलचस्प खुलासे हुए हैं।
इस वीडियो की मानें तो आमिर खान की जड़ें यूपी से मिलती हैं और उनके दादा परदादा यहीं रहा करते थे। लल्लनटॉप से बात करते हुए आमिर खान ने ये खुलासा किया और इसके बाद पता चला है कि आमिर खान यूपी के किसान भी हैं क्योंकि उनके नाम यहां पर जमीन भी है।
आमिर खान ने खोला राज
आमिर खान से पूछा गया था कि, 'कोई आपसे अगर पूछे की आपके अब्बू के अब्बू के अब्ब कहां से हैं तो?' आमिर खान ने कहा, ''शाहबाद एक जगह है हरदोई के पास के पास जहां पर अभी भी हमारी जमीन है जो इस वक्त मेरे नाम पे है।'' इंटरव्यूवर ने कहा, ''आप उत्तर प्रदेश के किसान हैं भाई साहब।''
हंसते हुए आमिर ने कहा, ''क्योंकि वो आम के बाग भी मेरे दादा के थे। करीब 10 साल पहले मेरी मम्मी ने बताया कि जो शाहबाद की प्रॉपर्टी है वो फैमिली बेचना चाह रही है।'' अब आमिर खान का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। हालांकि लोगों के इसमें ढेरों कमेंट्स भी आ रहे हैं जो कि यूपी से ही हैं।
क्या बोले लोग?
एक यूजर ने इस वीडियो में लिखा, ''शाहबाद एमएलए सीट से टिकट ले लो।'' एक ने लिखा, जितने बड़े एक्टर हैं सब यूपी से हैं। एक ने लिखा, ये तो हरदोई वाला निकला। एक ने लिखा, ''यूपी का लौंडा निकला ये भी।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं और कोई हरदोई के लोग भी रिएक्ट कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications