..................... Aamir Khan turns 49, dedicates year to 'Satyamev Jayate' - Hindi Filmibeat

'सत्यमेव जयते' के नाम किया आमिर ने अपना 49वां जन्मदिन

शायद यही वो वजह है जो कि आमिर खान को परफेक्ट बनाता है। मतलब कि जो काम करो उसे दिल लगाकर ही करो वरना ना करो। क्वालिटी वर्क को महत्व देने वाले आमिर खान ने शुक्रवार को अपना 49वां जन्मदिन बड़ी ही सादगी से मनाया।

इस मौके पर आमिर ने मुंबई में अपने घर पर एक प्रेसवार्ता रखी थी जहां उन्होंने सबके सामने अपना जन्मदिन और साल 2014 दोनों ही अपने मशहूर टीवी शो 'सत्यमेव जयते' को समर्पित कर दिया।

Did You Know:आमिर खान की पहली फिल्म 'यादों की बारात' थी

आमिर ने कहा कि पिछला साल 2013 मेरे लिए बेहद शानदार रहा। मैं 'धूम3' की सफलता से बेहद खुश हुआ। मुझे खुशी है कि हमारी कड़ी मेहनत रंग लाई।

उन्होंने कहा, "इस साल मैं अपना पूरा समय 'सत्यमेव जयते' को समर्पित कर रहा हूं। सिर्फ राजू (राजकुमार हिरानी) की फिल्म 'पीके' साल के अंत में आएगी। मेरे पास इसके अलावा कोई दूसरी फिल्म नहीं है, इसलिए मेरा सारा वक्त टीवी शो के लिए ही होगा।"

आमिर के मां-बाप नहीं चाहते थे कि वो एक्टर बनें...

अपने शो 'सत्यमेव जयते' के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा कि इस बार कार्यक्रम का प्रसारण तीन भागों में बांटा गया है। पहले भाग के चार एपीसोड में से दो एपीसोड मार्च में प्रसारित किए जा चुके हैं।

आमिर ने कहा, "अगले भाग के साथ हम जुलाई में लौटेंगे और तीसरे भाग का भी प्रसारण 2014 के अंत तक किया जाएगा।"

Did You Know: आमिर खान अपने चाचा नासिर हुसैन की फिल्म 'यादों की बारात' 1973 में एक बाल कलाकार के रूप में पर्दे पर पहली बार नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X