किरण नहीं रानी संग हो रही है आमिर की बर्थ-डे पार्टी

Aamir Khan
बॉलीवुड के अजीमोशान कलाकार आमिर खान का आज जन्मदिन हैं, लेखक, निर्देशक, निर्माता, गायक और बेहतरीन अदाकार आमिर खान ने अपने करियर की शुरूआत अपनी ही होम प्रोडक्शन 'कयामत से कयामत' से की थी। ये फिल्म एक मेगाहिट थी जिसकी वजह से आमिर लाखो-करोड़ो लोगों के दिलों की धड़कन बन गये थे।

जो जीता वही सिंकदर, राजा हिदुंस्तानी, अंदाज अपना अपना, गुलाम, लगान, फना, रंग दे बसंती, तारे जमीं पर, गजनी और थ्री इडियट्स तक आमिर खान ने एक से एक बेहतरीन कलाकारी का नमूना पेश किया है।

क्लिक करें : आमिर खान के बारे में दिलचस्प बातें

जिसके चलते लोग उनकी हर अदा के दीवाने है, फिलहाल आज आमिर खान अपना जन्मदिन अपने दोस्तों और परिवार के साथ मना रहे हैं, लेकिन अफसोस इस बार का केक वो फिल्म के सेट पर काटेगें। अपने काम को लेकर बेहद संजिदा रहने वाले आमिर खान अपने बर्थ डे के चलते अपना काम प्रभावित नहीं करना चाहते थे।

आपको बता दें कि आमिर इन दिनों रीमा कागती की फिल्म में काम कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ काम कर रही है बॉलीवुड की रानी यानी रानी मुखर्जी। खबर है कि रीमा और रानी आमिर को एक सरप्राइज देना चाहती है, इसलिए आमिर जब केक काटेगें तो उनके साथ उनकी पत्नी किरण नहीं बल्कि रानी साथ होंगी।

फिलहाल रानी केवल केक के वक्त साथ होगी, डिनर तो वो अपनी बीवी किरण के ही साथ करेंगे जो कि शाम को होगा। खबर ये भी आ रही है कि सलमान खान भी आमिर के लिए एक पार्टी करने का मूड बना रहे है। फिलहाल आमिर खान को हमारी टीम भी उनके जन्मदिन पर बहुत सारी बधाई देती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X