'द फॉरेस्ट गंप' स्टार टॉम हैंक्स को लाल सिंह चड्ढा दिखाने अमेरिका जाएंगा आमिर खान?
जब भी शानदार फिल्मों और दमदार किरदारों की बात आती हैं तो एक नाम आपके दिमाग में जरूर आता है और वो हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान। इस वक्त वो अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर बिजी हैं और काफी जल्दी आपको फिल्म से कोई बड़ा ऐलान देखने को मिलने वाला है। लाल सिंह चड्ढा से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसका संबंध ऑस्कर विजेता अभिनेता टॉम हैंक्स के साथ है।
सभी जानते हैं कि आमिर खान की ये फिल्म द फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक रीमेक है और इस फिल्म टॉम हैंक्स नजर आए थे। इस वक्त जो रिपोर्ट्स सामने आ रहीं हैं उनसे पता चला है कि आमिर खान इस वक्त अमेरिका में दिग्गज हॉलीवुड अभिनेता के लिए 'लाल सिंह चड्ढा' की एक विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी करने की योजना बना रहे हैं।

जी हां, आमिर खान चाहते हैं कि वो खुद अमेरिका जाकर इस फिल्म के पहले अभिनेता को फिल्म दिखाएं। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में इस बात को लेकर दावा किया गया है।
अगर ऐसा होता है तो निश्चित ही आमिर खान कमाल का काम करने वाले हैं। इसके पहले शायद ही किसी सितारे ने दूसरे सितारे के लिए ऐसा किया होगा। लाल सिंह चड्ढा काफी समय से बन रही थी और इसको लेकर आमिर खान ने कड़ी मेहनत की है।
इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता करीना कपूर खान नजर आने वाली हैं जो कि पहले भी कुछ फिल्मों में अभिनेता के साथ दिख चुकी हैं। फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान का कैमियो भी देखने को मिलने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications