तो अब डिस्ट्रीब्यूटर बनेंगे ये सुपरस्टार..शानदार
तारे जमीन पर से डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बने आमिर खान अब खुद की डिस्ट्रीब्यूटिंग कंपनी की शुरूआत कर सकते हैं। आमिर खान कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं। आमिर खान को बॉलीवुड का परफेक्शनिस्ट कहा जाता है।
आमिर खान पिछले कई सालों से लगातार सिर्फ ब्लॉकबस्टर फिल्में दे रहे हैं। भले आमिर खान तीन साल में एक फिल्म करें लेकिन उस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं।
आमिर खान अब डिस्ट्रीब्यूटर बन इंडस्ट्री में एक और शुरूआत कर सकते हैं। जाहिर है बहुत ही कम स्टार्स ऐसे हैं जिनकी खुद की डिस्ट्रीब्यूटिंग कंपनी है। आमिर खान की अगली फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार होगी जिसमें आमिर खान का कैमियो होगा।



Click it and Unblock the Notifications











