Aamir Khan With Jr NTR: केजीएफ डायरेक्टर की फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ दिखेंगे आमिर खान!- रिपोर्ट्स

aamir-khan-to-star-opposite-jr-ntr-in-kgf-director-prashanth-neel-film

Aamir Khan With Jr NTR: एसएस राजामौली की फिल्म RRR के साथ देश और दुनिया भर में नाम कमा रहे सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म डायरेक्टर प्रशांत नील के साथ होगी। फिलहाल इस फिल्म को एनटीआर31 की टाइटल से जाना जा रहा है। ताजा अफवाहों की मानें तो इस फिल्म से एक और सुपरस्टार का नाम जुड़ चुका है।

रिपोर्ट्स की मानें तो 'केजीएफ' के निर्देशक प्रशांत नील जूनियर एनटीआर के साथ अपनी अगली फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानि की आमिर खान को लेने की योजना बना रहे हैं।

एक सूत्र ने बताया कि ये फिल्म 2023 में फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। ये एक पैन इंडिया फिल्म होगी, जिसकी घोषणा प्रशांत नील "सालार" को खत्म करने के बाद करेंगे। ये जूनियर एनटीआर की 31वीं फिल्म होगी और इसमें वह एक दमदार अवतार में नजर आएंगे।

वहीं, यदि आमिर खान भी इस फिल्म से जुड़ जाते हैं तो ये किसी धमाका से कम नहीं होगा। ये आमिर की पहली साउथ फिल्म होगी। खास बात है कि आमिर और जूनियर एनटीआर की एक तस्वीर सालों पहले खूब वायरल हुई थी। ये उस वक्त ली गई थी, जब आमिर अपनी फिल्म गजनी के समय जूनियर एनटीआर से मिलने उनके सेट पर गए थे। इसके बाद फिल्म RRR के प्रमोशन के दौरान भी आमिर खान ने इनसे मुलाकात की थी।

आमिर खान ने फिल्मों से लिया ब्रेक

बहरहाल, कुछ समय पहले आमिर खान ने ऐलान किया था कि वो कुछ वक्त के लिए फिल्मों से ब्रेक लेकर अपने परिवार के साथ समय गुजारेंगे। उन्होंने कहा था, "मैं अपने परिवार के साथ रहना चाहता हूं, मैं अपनी मां और अपने बच्चों के साथ रहना चाहता हूं। मैं 35 साल से लगातार काम कर रहा हूं और मैंने सिर्फ अपने काम पर फोकस किया है। मुझे लगता है कि यह मेरे करीबी लोगों के लिए उचित नहीं है। यह मेरे लिए भी कई मायनों में उचित नहीं है। इसीलिए मैं अगली फिल्म 'चैंपियंस' का सिर्फ निर्माण करूंगा। ये एक बेहतरीन कहानी है। मैं अन्य अभिनेताओं से संपर्क करूंगा।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X