..................... लाल सिंह चड्ढा के बाद आमिर खान करेंगे आरएस प्रसन्ना की स्पोर्ट्स फिल्म? | Aamir Khan to sign RS Prasanna's sports film after Laal Singh Chaddha? - Hindi Filmibeat

लाल सिंह चड्ढा के बाद आमिर खान का अगला प्रोजेक्ट तय, 14 मार्च को होगी घोषणा?

आमिर खान उन चंद एक्टर्स में से एक हैं जो एक बार में केवल एक ही फिल्म पर फोकस करते हैं और पूरे परफेक्शन तक फोकस करते हैं। यही कारण है कि उन्हें एक फिल्म पूरी करने में 1.5 से 2 साल का समय लग जाता है। अब खबर है कि लाल सिंह चड्ढा के बाद आमिर खान का अगला प्रोजेक्ट फाईनल हो गया है।

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो आमिर खान, शुभ मंगल सावधान डायरेक्टर आर एस प्रसन्ना की एक स्पोर्ट्स फिल्म करने जा रहे हैं जिसमें वो सारी चीज़ें होंगी जो आमिर खान की हर फिल्म में होती है।

aamir-khan-to-sign-rs-prasanna-s-sports-film-after-laal-singh-chaddha

इस फिल्म में एक सामाजिक संदेश होगा और साथ ही होगा ढेर सारा ह्यूमर। गौरतलब है कि आमिर खान को प्रसन्ना की फिल्म शुभ मंगल सावधान बहुत पसंद आई थी और तब से दोनों साथ में काम करने का मौका ढूंढ रहे थे।

अब प्रसन्ना की ये स्पोर्ट्स फिल्म की कहानी आमिर को बेहद पसंद आई है और वो जल्दी ही इस फिल्म को साइन कर आधिकारिक रूप से अपने जन्मदिन पर इस फिल्म की घोषणा कर सकते हैं।

महाभारत में हैं बिज़ी

महाभारत में हैं बिज़ी

गौरतलब है कि आमिर खान पिछले तीन चार सालों से महाभारत में बिज़ी हैं। आमिर खान, भारत के सबसे बड़े महापुराण को बेहतरीन तरीके से परदे पर उतारना चाहते हैं और इसके लिए वो अद्वैत चंदन और अपनी टीम के साथ बेहतरीन तरीके से रिसर्च कर रहे हैं।

सात पार्ट की महाभारत

सात पार्ट की महाभारत

पहले आमिर खान महाभारत को तीन पार्ट की फिल्म सीरीज़ बनाना चाहते थे लेकिन फिर खबर आई कि आमिर इसे गेम ऑफ थ्रोन्स की तरह, सात सीज़न की एक महागाथा के रूप में पेश करेंगे।

छोड़ी थी राकेश शर्मा बायोपिक

छोड़ी थी राकेश शर्मा बायोपिक

महाभारत की तैयारी के लिए आमिर खान ने राकेश शर्मा बायोपिक, साईन करने के बाद छोड़ दी थी। आमिर ने इस फिल्म को छोड़ने के बाद फिल्म के लिए शाहरूख खान का नाम सुझाया था। हालांकि बाद में शाहरूख ने भी ये फिल्म छोड़ दी।

छोड़ दी विक्रम वेधा रीमेक

छोड़ दी विक्रम वेधा रीमेक

खबरें थीं कि आमिर खान, सैफ अली खान के साथ मिलकर तमिल ब्लॉकबस्टर विक्रम वेधा का हिंदी रीमेक करेंगे। सब कुछ तय था लेकिन आमिर ने अचानक ये फिल्म छोड़ दी। हालांकि आमिर ने विक्रम वेधा क्यों छोड़ी इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है।

मुगल बायोपिक अटकी

मुगल बायोपिक अटकी

अक्षय कुमार के मुगल बायोपिक छोड़ने के बाद, आमिर खान ने इस फिल्म की कमान बतौर प्रोड्यूसर संभाली। माना जा रहा था कि आमिर खान फिल्म में गुलशन कुमार की भूमिका में दिख सकते हैं और फिल्म को डायरेक्ट भी कर सकते हैं।

नहीं मिल रहा हीरो?

नहीं मिल रहा हीरो?

बाद में खबरें आईं कि आमिर खान मुगल में किसी यंग एक्टर को गुलशन कुमार की भूमिका में देखना चाहते हैं। इसके लिए कुछ नाम की चर्चा भी तेज़ी से सुनाई दी लेकिन फिलहाल मुगल बायोपिक पर किसी के पास कोई अपडेट नहीं है।

नेटफ्लिक्स से हुई है डील?

नेटफ्लिक्स से हुई है डील?

कोरोना के समय में आमिर खान ने नेटफ्लिक्स के साथ तीन प्रोजेक्ट की एक शानदार डील कर ली है। ये तीन प्रोजेक्ट, आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी आमिर खान फिल्म्स के बैनर तले बनेंगे। हालांकि ये प्रोजेक्ट क्या होंगे, फिलहाल किसी को नहीं पता।

लाल सिंह चड्ढा की तैयारी

लाल सिंह चड्ढा की तैयारी

इन सब खबरों से अलग, फिलहाल आमिर खान का पूरा फोकस लाल सिंह चड्ढा समय से पूरी करने पर है। करीना कपूर खान की डिलीवरी से पहले, आमिर ने करीना का सारा काम पूरा करवा लिया था। फिल्म क्रिसमस 2021 पर रिलीज़ होनी है।

फिर मनाएंगे क्रिसमस

फिर मनाएंगे क्रिसमस

लाल सिंह चड्ढा 105 करोड़ के बजट पर बनी एक बड़ी फिल्म है और इसलिए आमिर इसकी कामयाबी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। फिल्म के लिए शाहरूख खान और सलमान खान ने अपने कैमियो तक शूट कर लिए हैं। यानि कि क्रिसमस पर आमिर खान का बॉक्स ऑफिस धमाका होना तय है।

जन्मदिन पर नया एलान

जन्मदिन पर नया एलान

अब देखना ये है कि मार्च में अपने जन्मदिन पर आमिर खान अपने किस नए प्रोजेक्ट का एलान करते हैं। वैसे भी आमिर खान एक फिल्म खत्म करने में दो साल लगाते हैं। इसलिए अब हर किसी को लाल सिंह चड्ढा के बाद 2023 तक का इंतज़ार करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X