'लाल सिंह चड्ढा' की तेजी से शूटिंग जारी, आखिरी शेड्यूल कारगिल में शूट करेंगे आमिर खान- नई डिटेल
आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा से नई डिटेल सामने आई है। बताया जा रहा है कि आमिर खान मई-जून में फिल्म का आखिरी शेड्यूल कारिगल में पूरा करेंगे। फैंस जानकार खुश होंगे कि इस फिल्म में उन्हें अलग अलग तरह के ढेर सारे लोकेशन वाले सीन्स देखने को मिलेंगे।
आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग मई जून में खत्म भी हो जाएगी। कारगिल में इसका आखिरी शूट होाना है। फिलहाल टीम बर्फ के पिघलने का इंतजार कर रही है ताकि शूटिंग करने में दिक्कतों का सामना न करना पड़ा।
बता दें कोरोना के चलते लाल सिंह चड्ढा के शूट में देरी आ गई। पिछले साल ही इसकी शूटिंग पूरी हो जाती लेकिन कोरोना महामारी के चलते बाकि फिल्मों की तरह इस फिल्म को भी इंतजार करना पड़ा। बता दें आमिर खान के अपोसिट फिल्म में करीना कपूर खान नजर आएंगी। वह अपने हिस्से की शूटिंग पहले ही पूरी कर चुकी है।

इस साल क्रिसमस पर होगी रिलीज
लाल सिंह चड्ढा इस साल क्रिसमस पर दस्तक दे सकती है। फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटिड हैं। अभी इसकी रिलीज डेट का ऑफिशियल ऐलान होना बाकि है।

आमिर खान ने फोन बंद किया
हाल में ही खबरें आई थीं कि आमिर खान इस फिल्म में किसी भी तरह की डिस्टर्ब चीजें नहीं चाहते हैं और इसी के मद्देनजर उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज तक फोन को बंद करने का फैसला लिया।

लाल सिंह चड्ढा का बजट
आमिर खान की आखिरी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान थी। जिसमें बिग बी भी नजर आए थे। लेकिन फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई। अब लंबे इंतजार के बाद 105 करोड़ में तैयार होने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा आएगी।

आमिर खान करेंगे प्रोड्यूस
लाल सिंह चड्ढा को आमिर खान और गौरी खान के साथ राधिका चौधरी प्रोड्यूस कर रही हैं। ये फिल्म विदेशी फिल्म फॉरेस्ट गम्प फिल्म का रूपातंरण होगा।


Click it and Unblock the Notifications