राजा की मौत, सोनम पर शक और आमिर खान की नजर,क्या बनेगी साल की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री फिल्म?

Aamir Khan

Raja Raghuwanshi Murder Case Movie: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान, जो 'तारे जमीन पर' और 'दंगल' जैसी यादगार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, अब एक बार फिर वापसी की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक रियल-लाइफ मर्डर मिस्ट्री पर बेस्ड फिल्म बनाने पर विचार कर रहे हैं।

हर खबर पर आमिर की नजर

दरअसल, आमिर इन दिनों मेघालय हनीमून मर्डर केस में खास दिलचस्पी दिखा रहे हैं, जिसमें पत्नी सोनम पर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप है। यह केस देशभर में चर्चा में बना हुआ है, और आमिर खान इस घटना की हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं।

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान ने इस केस को लेकर अपने करीबियों से बातचीत की है और वह इससे जुड़ी खबरों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। माना जा रहा है कि आमिर खान प्रोडक्शंस इस केस पर फिल्म या सीरीज बनाने की योजना बना सकता है, हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल एलान नहीं हुआ है।

एक और बड़ी फिल्म पर भी चल रहा है काम

इतना ही नहीं, आमिर अपने लंबे समय से प्लान किए जा रहे 'महाभारत' प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं। खबरें हैं कि यह फिल्म काफी बड़ी और अलग लेवल की होगी, जिसमें वो एक्टिंग के साथ-साथ प्रोडक्शन की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।

दर्शकों में जगी उत्सुकता

मेघालय मर्डर केस की दिलचस्प और चौंकाने वाली कहानी ने पहले ही लोगों को चौंका दिया है। अगर इस पर आमिर खान फिल्म बनाते हैं, तो यह दर्शकों के लिए एक दिलचस्प और रियलिस्टिक थ्रिलर साबित हो सकती है।

फिलहाल कोई कन्फर्मेशन नहीं

हालांकि अभी तक ना आमिर खान और ना ही उनके प्रोडक्शन हाउस की ओर से कोई ऐलान किया गया है। लेकिन जिस तरह से आमिर इस केस में इंट्रेस्ट दिखा रहे हैं, उससे यह साफ है कि कुछ बड़ा जरूर प्लान किया जा रहा है।

Read more about: aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X