आमिर खान- मिस्टर परफैक्ट बनेगें मिसेज परफैक्ट!

आमिर खान अपनी परफैक्ट एक्टिंग और फिल्मों में अपने परफैक्शन को लेकर काफी फेमस रहे हैं। कुछ समय पहले आमिर खान ने फिल्म बाजी के लिए एक खूबसूरत महिला का रुप धरा था और अब खबर है कि एक बार फिर से आमिर खान औरत का रुप धरने वाले हैं। खबर के अनुसार आमिर खान अपने ऐड कैंपेन के अंतरगत महिला का रुप धरेंगे। आमिर खान वैसे भी अपने हर एक रुप में अपने परफैक्शन को लेकर काफी सजग रहते हैं। इस बार भी आमिर अपने मिसेज के रुप में परफैक्शन लाने के लिए वो सबकुछ करेंगे जो कि उन्हें बिल्कुल एक औरत जैसा दिखाने में मदद करेगी। आमिर खान का ये एड जल्द ही आपको टीवी पर नज़र आएगा।

आमिर खान कोका-कोला के ब्रांड अम्बेसडर हैं और कोका कोला के हर एड में कुछ नया करते हैं। इस बार उन्होंने कुछ यूनिक करने के चक्कर में औरत का भेष ही धारण कर लिया। आमिर खान ने इससे पहले भी कोका-कोला के एक ऐड के लिए औरत का रुप धरा था। उस ऐड ने भी लोगों को काफी हैरान किया था और अब एक बार फिर से आमिर उसी रुप में लोगों के सामने आएंगे। आमिर को महिला का गेट अब दिया है मशहूर मेकअप मैन मिकी कॉंट्रेक्टर ने। मिकी ने आमिर को कुछ इस तरह के तैयार किया कि सेट पर भी लोग आमिर को देखकर एक बार तो धोखा ही खा गये। महिला के रुप में आमिर इतने परफैक्ट नज़र आ रहे थे किु उन्हें देख कोई नहीं कह सकता कि वो एक मर्द हैं ना कि औरत।

आमिर खान ने बाजी फिल्म में भी औरत का रुप धरा था और औरत के रुप में ही एक आईटम नंबर भी किया था। कोका कोला के अलावा टाटा स्काई के ऐड में भी आमिर खान एक खूबसूरत औरत के रुप में नज़र आए थे। आमिर खान वैसे भी जो भी रुप धरें वो लगते तो परफैक्ट ही हैं। चाहे वो हीरो बनें, विलेन बनें या फिर हिरोइन बनें। आमिर तो आमिर ही हैं। उन्हें देखकर तो हर कोई सिर्फ उनकी तारीफ ही करता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X