1000 करोड़ की महाभारत - आमिर खान बनेंगे भगवान श्रीकृष्ण, 7 फिल्मों की लंबी सीरीज़
आमिर खान दो साल में भले ही एक फिल्म करते हैं लेकिन फिर वो मास्टरपीस होती है। इस बार आमिर खान की स्क्रिप्ट पर से नज़र हटी और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान नाम की दुर्घटना घटी। लेकिन जो हो गया, सो हो गया। आमिर खान, अब आगे की तैयारी में जुट चुके हैं। खबर है कि आमिर खान अपने भव्य प्रोजेक्ट, महाभारत पर काम शुरू कर चुके हैं।
सूत्रों की मानें तो ये सात पार्ट की सीरीज़ होगी जिसमें आमिर खान भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाते दिखेंगे। इस फिल्म का बजट होगा 1000 करोड़ और इस पर पैसे लगा रहे हैं मुकेश अंबानी। वहीं खबरों की मानें तो ये फिल्म ना होकर, वेब सीरीज़ होगी जिसके सात सीज़न होंगे और हर पार्ट का एक अलग डायरेक्टर होगा।

काफी समय से फिल्म से दीपिका पादुकोण का नाम जुड़ा हुआ है। खबर है कि आमिर खान ने उन्हें द्रौपदी के रोल के लिए अप्रोच किया है। वहीं अमिताभ बच्चन को धृतराष्ट्र और प्रभास के भी एक रोल के लिए अप्रोच किए जाने की चर्चा है। हालांकि अभी तक फिल्म की कोई स्क्रिप्ट नहीं तैयार है। ऐसे में ये सारे नाम महज़ अफवाह से ज़्यादा कुछ नहीं है।
फिल्म के लिए सारी रिसर्च कर रहे हैं, आमिर खान के पूर्व मैनेजर और सीक्रेट सुपरस्टार डायरेक्टर अद्वैत चंदन। फिल्म कब शुरू होती है या फिर एक बार ये सारी अफवाहें रह जाएंगी, ये तो देखना होगा। आमिर ने हाल ही में कहा कि मेरे पास अगला प्लान है लेकिन मैं किसी को नहीं बताऊंगा।
वैसे हमने कुछ पात्रों को ढूंढा है जो इस फिल्म में सटीक लगेंगे। आप भी हमें अपने सुझाव, कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं -


Click it and Unblock the Notifications