Breaking: आमिर खान ने साइन की गुलशन कुमार बायोपिक मुगल, सुभाष कपूर के कारण रिजेक्ट की थी फिल्म
इस समय की सबसे बड़ी खबर है आमिर खान की गुलशन कुमार बायोपिक मुगल में वापसी। फिल्म को डायरेक्ट करेंगे यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी सुभाष कपूर। और इसलिए ये खबर काफी बड़ी है क्योंकि पिछले साल इस फिल्म को साइन करने के बाद पूरे एलान के साथ आमिर खान ने फिल्म से दूर रहने का फैसला किया था।
आमिर खान ने पिछले साल, अक्टूबर 2018 में एक फैसला लिया था जिसकी लोगों ने दिल खोलकर तारीफ की थी। ये फैसला था यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी सुभाष कपूर के साथ काम ना करने का। उस दौरान बॉलीवुड में मी टू मूवमेंट तेज़ी से चल रहा था और आमिर खान - किरण राव ने एक सार्वजनिक एलान किया था कि वो ऐसे किसी व्यक्ति से संबंध रखना नहीं चाहते हैं जिसका ऐसे किसी केस से वास्ता हो और जिसने औरतों की मर्यादा का उल्लंघन किया हो।

उस दौरान, आमिर खान और किरण राव के इस फैसले का सबने स्वागत किया था। और मुगल बायोपिक का काम रोक दिया गया था। आमिर ने जैसे ही ये फैसला लिया, वैसे ही कई बड़े एक्टर्स ने भी ये फैसला लिया था। ऋतिक रोशन ने सुपर 30 पर काम बंद कर दिया था और अक्षय कुमार ने हाउसफुल 4 पर। सुपर 30 के डायरेक्टर विकास बहल पर भी मी टू के आरोप लगे थे और हाउसफुल 4 के एक्टर - डायरेक्टर नाना पाटेकर और साजिद खान पर भी आरोपों की बरसात हुई थी।
बहरहाल, अब बॉलीवुड में मी टू की आंधी भी शांत हो चुकी है और आमिर खान की मुगल में वापसी भी हो चुकी है। वैसे बॉलीवुड में कई ऐसे बड़े नाम हैं जिन पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज हो चुका है -


Click it and Unblock the Notifications











