तो आखिरकार सुलतान सलमान देखेंगे आमिर का दंगल!

आमिर खान कई लोगों को दंगल दिखाई है और सबने इसे इस साल की बेस्ट फिल्म कहा है। और अब आमिर खान सलमान खान के लिए दंगल की स्पेशल स्क्रीनिंग प्लान कर रहे हैं।

आमिर खान आधे बॉलीवुड को दंगल दिखा चुके हैं और अब सूत्रों की मानें तो आमिर सलमान खान को दंगल दिखाने का प्लान बना रहे हैं। खासतौर से इसलिए क्योंकि सलमान खान इस साल एक पहलवानी फिल्म कर चुके हैं और सुलतान काफी हद तक दंगल जैसी थी ऐसा दंगल के ट्रेलर की झलकियों में दिखा।

हालांकि सलमान खान पहले ही कह चुके हैं कि दोनों अलग फिल्में हैं और उनका बस चलता तो वो सुलतान और दंगल दोनों करते। लेकिन आमिर को ऐसा नहीं लगा।

aamir khan dangal screening

खबरें थीं कि सुलतान देखने के बाद आमिर खान रोए ज़रूर लेकिन पीठ पीछे वो आदित्य चोपड़ा से काफी खफा थे। उन्होंने नाराज़गी भी ज़़ाहिर की कि डिस्कस करने के बाद भी सुलतान और दंगल एक जैसी ही निकली।वहीं उन्होंने कई चीज़ें भी गिनाईं जो दंगल जैसी है।

इस बात से सलमान नाराज़ हुए। लेकिन कुछ नहीं कहा। फिर आया दंगल का ट्रेलर, जिसके ठीक पहले आमिर खान कंट्रोवर्सी से भी घिर गए। लेकिन ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद ही आमिर - शाहरूख - सलमान की एक तस्वीर वायरल हुई जिसने दंगल को बेस्ट बता दिया।

अब आमिर सलमान के लिए दंगल की स्क्रीनिंग रखना चाहते हैं क्योंकि सबने दंगल का शानदार रिव्यू दिया है। आप भी पढ़िए। वैसे भी दंगल के लिए आमिर ने सुलतान की हर गलती का फायदा उठाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X