बाल दिवस पर 'बापू तू सेहत के लिए हानिकारक है' लॉन्च करेंगे आमिर खान!
फिल्म दंगल का गाना 'बापू तू सेहत के लिए हानिकारक है' को बाल दिवस के मौके पर आमिर खान लॉन्च करेंगे।
आमिर खान की हर फिल्म में एक न एक खास गाना होता है जो खूब पॉपुलर होता है। जहां एक ओर फिल्म 'तारे ज़मीन पर' के गाने 'तुझे सब है पता मेरी मां' ने लाखों दिलों को छुआ है, तो वहीं इस बार आमिर पिता पर एक गाना लेकर आ रहे हैं। फिल्म दंगल के ये गाना 'बापू तू सेहत के लिए हानिकारक है' इस बार आमिर बाल दिवस के मौके पर लॉन्च करेंगे।

वहीं ये गाना 12 नवंबर को एक इवेंट में भी दिखाया जाएगा। बता दें कि ये गाना अमिताभ बच्चन ने लिखा है और प्रीतम ने इसे कंपोज़ किया है। ये गाना फिल्म में गीता बबीता अपने पिता महावीर फोगट (आमिर खान) के लिए गाती दिखाई देंगी, क्योंकि इस फिल्म में महावीर काफी स्ट्रिक्ट पिता होंगे।
DETAILS: 'गुंडा गॉडफादर'.. ये होगा जुड़वां 2 में सलमान खान का किरदार!
सूत्रों की मानें तो आमिर गीता फोगट (ज़ायरा वसीम) और बबीता कुमारी (सुहानी भटनागर) को लॉन्च भी करेंगे। आपको बता दें कि ये 'दंगल' की कहानी हरियाणा के मशहूर पहलवान महावीर सिंह फोगाट की जिंदगी पर आधारित हैं। इस फिल्म में आमिर खान रेसलर की भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications