फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" में आमिर खान ने अपनाए तीन अलग अलग लुक - देंखे PIC
आमिर खान को ऐसे अभिनेता के रूप में जाना जाता है, जो अपनी महत्वाकांक्षी फिल्मों के साथ दर्शकों के सामने हमेशा कुछ अलग पेश करते हैं। फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए अभिनेता को एक अवतार से दूसरे अवतार में ढलते हुए देखा गया है.. जिसमें पगड़ी के साथ, लंबे खुले बाल के साथ दाढ़ी और अब शूटिंग की अगले शेड्यूल के लिए अभिनेता ने क्लीन-शेव लुक अपना लिया है। कोई शक नहीं कि इस फिल्म के लिए फैंस बेसब्र हैं।
आमिर खान अब पंजाब में फ़िल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। सरदार लुक के साथ-साथ आमिर के लंबी दाढ़ी वाले लुक को फैंस से सराहना मिल रही है। इंटरनेट से लेकर फैंस तक, इन लुक ने सभी का दिल जीत लिया और हलचल पैदा कर दी है। अब, क्लीन-शेव के साथ अभिनेता का एक नया लुक सामने आ गया है।

आमिर खान निश्चित रूप से "लाल सिंह चड्ढा" में अपनी परफॉर्मेंस के साथ दर्शकों का दिल जीतने वाले हैं। एक दिलचस्प कहानी के साथ, यह नायक के इर्दगिर्द घूमती हुई नजर आएगी जो बेखबर है और संयोग से, भारत में 30 वर्षों के दौरान वह महत्वपूर्ण राजनीतिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रभावित करता है।
फ़िल्म "लाल सिंह चढ्ढा" अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित व अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित की जाएगी है और इसे वायाकॉम18 स्टूडियोज़ और आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया जाएगा। फिल्म साल 2020 क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है।
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद यह आमिर खान की अगली फिल्म होगी। आमिर इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस फिल्म की कहानी फॉरेस्ट गंप नामक किरदार के इर्द गिर्द घूमती है। जो दिमागी तौर पर भले ही पूरी तरह विकसित नहीं है। लेकिन उसने जीवन में कई मोड़ ऐसे आते हैं, जहां वह खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित कर आगे बढ़ता जाता है। और एक एतिहासिक पुरूष बन जाता है।


Click it and Unblock the Notifications