शुद्धि के लिए आमिर तो हां नहीं करेंगे- दर्शकों की राय!
करन जौहर की इस साल की सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही फिल्म शुद्धि के लिए पहले रितिक रौशन और करीना कपूर को साइन किया गया था। करीना और रितिक की जोडी़ को एक बार फिर से देखने को लोग बहुत बेताब थे। लेकिन अपने कुछ निजी कारणों से रितिक रौशन ने शुद्धि को ना कह दिया और रितिक की वजह से शुद्धि फिल्म करने के लिए हां कर चुकी एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी रितिक के साथ ही शुद्धि से किनारा कर लिया। रितिक और करीना के शुद्धि छोड़ने के बाद से ही रणवीर और दीपिका के फिल्म में आने की खबरें आ रही हैं। काफी हद तक इस खबर को सही भी कहा जा रहा है। लेकिन कुछ दिनों से आमिर के भी शुद्धि फिल्म में कास्ट किये जाने की बात सुर्खियों में आई। लेकिन दर्शक किसे शुद्धि में देखना चाहते हैं ये जानते हैं।
मुंबई की सिमरन का कहना है- रितिक रौशन को ही शुद्धि में साइन किया जाना चाहिए। अगर रितिक रौशन अभी फिल्म में काम नहीं करना चाहते तो फिल्म को पोस्टपोन किया जा सकता है। करीना और रितिक की जोड़ी हिट होगी। अनामिका जो कि दिल्ली से हैं का कहना है- रणवीर और दीपिका की जोड़ी भी शुद्धि के लिए परफेक्ट है। लेकिन आमिर खान को ये फिल्म नहीं करनी चाहिए। राहुल जो कि जयपुर से हैं का भी यही कहना है कि आमिर खान को शुद्धि फिल्म के लिए हां नहीं करनी चाहिए। रितिक रौशन के बाद आमिर ने धूम सीरीज की लेकिन शुद्धि फिल्म नहीं लगता कि आमिर को सूट करेगी।


Click it and Unblock the Notifications
