अगले 45 दिन तक पीके में व्यस्त रहेंगे आमिर
सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी में सलमान खान के साथ जमकर मस्ती करने के बाद आमिर खान अब अपनी फिल्म पीके के प्रमोशन्स में पूरी तरह से जुट गये हैं। आमिर खान की फिल्म पीके को रिलीज होने में करीब 45 दिन रह गये हैं और आमिर ने अपने सारे काम किनारे करके अब सिर्फ और सिर्फ पीके पर ध्यान लगाना शुरु कर दिया है।

आमिर आजकल पीके के निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करते हैं ताकि पीके की मार्केटिंग स्ट्रैटजी पर अच्छी तरह से काम किया जा सके और साथ ही फिल्म में किसी तरह की कोई कमी ना रह जाए। आमिर खान ने इस वक्त किसी भी और फिल्म को साइन भी करने से मना कर दिया है। इसके पीछे भी पीके को ही वजह बताया जा रहा है।
आमिर इस वक्त किसी भी और चीज के बारे में नहीं सोचना चाहते। कुछ दिनों पहले आमिर अपने परिवार के साथ जापान गये थे छुट्टियां मनाने के लिए और वहां से वापस आने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी किरण राव का जन्मदिन मनाया। फिर वो सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी में भी शरीक हुए। लेकिन अब वो पूरा ध्यान पीके पर ही लगाएंगे।
पीके फिल्म इस क्रिसमस बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications