बर्थेडे पर कैटरीना संग धूम माचाएंगे आमिर!
आमिर खान यानी बॉलीवुड के मिस्टर परफैक्शनिस्ट आज अपनी जिंदगी के पूरे 48 साल पूरे कर रहे हैं। अपने जन्मदिन पर आमिर खान ने कुछ खास करने का प्लान नहीं किया है। ना ही आमिर के बर्थेडे पर किसी तरह की कोई बडी़ पार्टी का आयोजन हो रहा है और ना ही आमिर अपने बर्थडे पर अपने घर पर हैं। आमिर खान इस साल अपना जन्मदिन मना रहे हैं कैटरीना कैफ के साथ स्विट्जरलैंड में। खबर है कि आमिर खान ने कुछ समय पहले ही राजकुमार हिरानी की फिल्म 'पीके' के पहले शेड्यूल को पूरा करने के बाद वापस धूम 3 की शूटिंग के लिए स्विट्जरलैंट की शूटिंग पर पहुंच गये हैं और अब धूम के सेट पर मौजूद लोग आमिर की बर्थडे पार्टी का आयोजन कर रहे हैं।
धूम 3 की शूटिंग के लिए कैटरीना कैफ भी स्विट्जरलैंड में ही हैं। तो कुल मिलाकर आमिर की बर्थडे पार्टी में कैटरीना कैफ भी शामिल होंगी। आमिर को बर्थडे की शुभकामनाएं देने के लिए सुबह से ही बॉलीवुड सेब्रिटीज ने ट्विटर पर ट्वीट करना शुरु कर दिया था। आमिर खान को बर्थडे विश करते हुए कुणाल कोहली ने लिखा है "आमिर खान चांद सिफारिश जो करता तुम्हारी देता वो तुमको बता, तुम बेहतरीन एक्टर्स में से एक हो। लेकिन बतौर इंसान और दोस्त भी आप सबसे बेहतर हैं।"
बॉलीवुड निर्देशक करन जौहर ने आमिर खान को बर्थडे विश करते हुए लिखा है हैप्पी बर्थडे आमिर खान। इस साल खूब धूम मचाइये। ढ़ेर सारा प्यार। आमिर खान की इस साल पीके और धूम फिल्म रिलीज होंगी। दोनों ही फिल्मों में आमिर खान का महत्वूर्ण किरदार है। पिछले साल आमिर खान की फिल्म तलाश बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं लेकिन उम्मीद है इस साल आमिर खान जो फिल्म बनाएंगे वो बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास रचेगी।


Click it and Unblock the Notifications
