आमिर इन दिनों अपने बेटे आजाद का ख्याल रख रहे हैं

इन दिनों आमिर खान के पास कोई ज्यादा काम नहीं है लेकिन वो इस खाली समय का अच्छी तरह से उपयोग कर रहे हैं। वो इस समय अपना सारा समय अपने नवजात बेटे आजाद के साथ बिता रहे है।

आमिर ने सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक पर लिखा है, आशा करता हूं कि नया साल आप सब के लिए अच्छी तरह शुरू हुआ। जहां तक मेरी बात है तो मैं खाली समय अपने बेटे आजाद के साथ बिता रहा हूं। सभी को मेरा प्यार।

आपको बता दें कि आमिर और उनकी दूसरी पत्नी किरण राव के घर एक दिसम्बर को बेटा पैदा हुआ था। यह बच्चा सेरोगेट मदर के जरिए आमिर के घर आया है। किरण और आमिर ने इस बच्चे का नाम स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद के नाम पर रखा है। अबुल कलाम आमिर के परचाचा थे।

पहली पत्नी रीना से आमिर के दो बच्चे जुनैद और इरा हैं। इस समय आमिर को एक साथ तीन बच्चों का प्यार मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X