दो हफ्तों में अक्षय कुमार को Box Office पर टक्कर देंगे आमिर खान- रिलीज डेट कंफर्म

आमिर खान- अमिताभ बच्चन की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान भले ही भारत में बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है। लेकिन अब आमिर की यह फिल्म चीन में रिलीज होने को तैयार है। जी हां, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान 28 दिसंबर को चीन में हो रही है। बता दें, 14 दिसंबर को अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन भी चीन में रिलीज हो रही है। यानि की चीन में होने वाला है धमाकेदार टक्कर। महज दो हफ्तों के गैप में दो बड़े सुपरस्टार्स की फिल्म आ रही है।

बहरहाल, इस सच से तो सभी वाकिफ हैं कि चीन में आमिर खान का जबरदस्त स्टारडम है। लेकिन यह भी सच है कि लंबे समय के बाद आमिर खान की किसी फिल्म को दर्शकों ने इतनी बुरी तरह नकारा है। तारे जमीं पर हो या रंग दे बसंती, 3 इडियट्स, धूम 3, दंगल, पीके, सीक्रेट सुपरस्टार.. सभी फिल्में बैक टू बैक सुपरहिट या ब्लॉकबस्टर रही हैं। ऐसे में आमिर का ठग्स ऑफ हिंदुस्तान जैसी फिल्म करना दर्शकों को काफी निराश कर गया।

Thugs of Hindostan

लिहाजा, देखना दिलचस्प होगा कि चीन में आमिर की इस फिल्म कैसा रिस्पॉस मिलता है। चीन में आमिर खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। जहां दंगल ने चीन में 1300 करोड़ तक की कमाई की थी, वहीं सीक्रेट सुपरस्टार ने भी 800 करोड़ तक का कलेक्शन किया था। लिहाजा, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से भी काफी उम्मीद जताई जा रही है।

बहरहाल, आमिर खान ने बॉक्स ऑफिस पर कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं.. जो काफी खास है। यहां देंखे लिस्ट-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X