खान सुपरस्टार की जबरदस्त तैयारी.. 400 करोड़ी दिवाली धमाका FINAL है!
आमिर खान, अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है। लिहाजा, यशराज फिल्म्स ने अब फिल्म के प्रमोशन को लेकर प्लानिंग शुरु कर दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का प्रमोशन सितंबर महीने से शुरु कर दिया जाएगा.. और पूरे दो महीने तक चलेगा।
रेस 3 का तगड़ा धमाका, ट्रेलर रिलीज के साथ ही जबरदस्त RECORD
दरअसल फिल्म के कास्ट के कुछ लुक्स पहले ही सेट से लीक हो चुके हैं.. लिहाजा, टीम अब कुछ ऐसा प्लान कर रही है, जिससे दर्शकों के बीच एक बार फिर उत्सुकता जगे। फिल्म से किस स्टार का लुक पहले रिलीज होगा.. और कैसे यह भी प्लान किया जा रहा है। जाहिर है यह यशराज की सबसे मंहगी फिल्म है, लिहाजा, फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म भारत और चीन में एक साथ रिलीज होगी। यशराज फिल्म्स इसे काफी बड़े स्तर पर रिलीज करने वाली है। यह पहली बार होगा.. जब कोई बॉलीवुड फिल्म भारत और चीन में साथ रिलीज होगी।
विजय कृष्ण आचार्या की ये फिल्म 7 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। गौरतलब है कि चीन में बॉलीवुड फिल्में भारत में रिलीज होने के कुछ महीनों बाद रिलीज होती हैं। लेकिन ऐसा पहली बार होगी कि कोई बॉलीवुड फिल्म एक ही तारीख पर दोनों देशों में रिलीज होगी। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान दिवाली पर धमाका करने आ रही है।
यहां जानें क्यों 400 करोड़ी बन सकती है ठग्स ऑफ हिंदुस्तान-


Click it and Unblock the Notifications











