..................... Aamir Khan's Thugs Of Hindostan Logo Video Released - Hindi Filmibeat

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान First LOOK- पहली झलक के साथ रिलीज डेट की घोषणा- ब्लॉकबस्टर

फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का लोगो वीडियो रिलीज कर दिया गया है। विजय कृष्णा आचर्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख मुख्य किरदारों में होंगे। फिल्म की रिलीज एक दिन पोस्टपोन हो गई है। अब ठग्स ऑफ हिंदुस्तान 7 नवंबर नहीं, बल्कि 8 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

नहीं बनेगी 1000 करोड़ी फिल्म 'महाभारत'- खान सुपरस्टार ने कर दिया इंकार

कोई शक नहीं कि फिल्म की यह पहली झलक काफी शानदार है। लगभग एक मिनट के इस वीडियो में लोगो के साथ बैकग्राउंड स्कोर काफी दमदार है। बता दें, यह फिल्म Philip Meadows Taylor के लिखे उपन्यास Confessions of a Thug पर आधारित है। वहीं, अफवाहों का मानना है कि यह हॉलीवुड फिल्म 'Pirates Of The Caribbean' से प्रेरित होगी।

Thugs Of Hindostan

बता दें, यशराज बैनर तले बनी यह फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। मंगलवार से फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर्स एक एक कर रिलीज किये जाएंगे, जिसमें सभी किरदारों की झलक होगी। सच कहा जाए तो अब फिल्म को लेकर दर्शक काफी बेसब्र हो चुके हैं।

बड़े बजट और बड़े स्टारकास्ट वाली यह फिल्म शुरुआत से ही सुर्खियों में छाई हुई है। यह भारत में सबसे बड़े तौर पर रिलीज होने वाली फिल्म बनने वाली है। फिल्म को तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज किया जाएगा। साथ ही एक साथ कई देशों में भी फिल्म रिलीज होगी।

यहां देंखे फिल्म का लोगो वीडियो-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X