वीकेंड Box Office: चीन में भी बुरी तरह फ्लॉप हो गई आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान'

आमिर खान- अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान को भारत के बाद चीन में भी दर्शकों ने बुरी तरह नकार दिया है। फिल्म ने 3 दिनों में चीन बॉक्स ऑफिस पर मुश्किल से 30 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। जबकि चीन में आमिर खान की पॉपुलैरिटी को देखते हुए अच्छे बिजनेस की उम्मीद की जा रही थी। बहरहाल, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान चीन में किसी तरह ही 100 करोड़ कमा पाएगी।

चीन में ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ने 10.67 करोड़ की ओपनिंग दी है। जबकि उसके बाद भी कलेक्शन में कोई खास इजाफा देखने को नहीं मिला है। खास बात है कि चीन में आमिर खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनकी फिल्मों का काफी क्रेज है। ऐसे में दर्शकों द्वारा फिल्म को नकार देना साफ जाहिर करता है कि फिल्म कंटेंट के मामले में कितनी ढ़ीली थी।

Thugs Of Hindostan

चीन में जहां दंगल ने 1300 करोड़ तक की कमाई की थी, वहीं सीक्रेट सुपरस्टार ने भी 800 करोड़ तक का कलेक्शन किया था। लिहाजा, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से भी काफी उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन दर्शकों ने जता दिया कि वो कंटेंट के फैन हैं.. स्टार्स के नहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X