ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की एडवांस बुकिंग REPORT- धमाकेदार ओपनिंग फाइनल है
आमिर खान, अमिताभ बच्चन की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है। और रिपोर्ट की मानें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग देने वाली है। जाहिर है सुपरस्टार्स की यह फिल्म साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म में पहली बार आमिर खान और बिग बी साथ नजर आने वाले हैं। हालांकि फिल्म के ट्रेलर को काफी मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है।
अक्षय कुमार ने की अपनी नई फिल्म की घोषणा- 'मिशन मंगल'- साथ होंगे ये 6 स्टार्स
एडवांस बुकिंग रिपोर्ट के अनुसार, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान इस साल रिलीज हुई संजू और टाईगर जिंदा है से बड़ी ओपनिंग देने वाली है। फिल्म के 2 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। हालांकि बाहुबली 2 के एडवांस बुकिंग से अभी भी ठग्स काफी पीछे है।

एडवांस बुकिंग का क्रेज सिंगल स्क्रीन के लिए ज्यादा देखा जा रहा है। जबकि मल्टीप्लेक्स दर्शकों में अभी उत्साह थोड़ा कम है। उम्मीद है कि दिवाली के दिन एडवांस बुकिंग में तेजी आए। प्री- दिवाली बुकिंग की वजह से कई फिल्मों को धमाकेदार ओपनिंग मिली है। 2017 दिवाली पर रिलीज गोलमाल अगेन को भी लगभग 30 करोड़ की ओपनिंग मिली थी।
बहरहाल, यहां जानें बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications