बॉलीवुड की सबसे मंहगी फिल्म- ऐसा होगा खान सुपरस्टार का दिवाली 'एक्शन' धमाका
आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंग जोरशोर से चल रही है। बता दें, इस फिल्म में सबसे महंगी आउटडोर सेटिंग्स का इस्तेमाल किया गया है। माल्टा में फिल्म का एक काफी बड़ा सेट तैयार किया गया है। जो कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ा सेट है। यहां दो बड़े जहाज भी बनाए गए हैं, जिसके लिए विदेश से स्पेशल टीम बुलाई गई थी।
एक साथ 7 स्टार्स की 'पलटन'.. पहली झलक ही दमदार- 7 सितंबर रिलीज
सूत्रों की मानें तो निर्देशक विजय कृष्णा आचर्या को फिल्म के लिए एक ऐसी जगह की खोज थी, जिसे आज तक पर्दे पर नहीं देखा गया हो और एक ऐसी सेटिंग की जरुरत थी जहां दो बड़े जहाज फिट हो सकें। फिल्म के लिए दो बड़े जहाजों का निर्माण किया जा रहा है जिनका वजन 2 लाख किलो है। इन जहाजों में करोंड़ों खर्च हो चुके हैं।

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख मुख्य किरदार निभा रहे हैं। यह यशराज बैनर की सबसे मंहगी फिल्म बन रही है। इस फिल्म का बजट 200 करोड़ तक रखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications