#Booked: 2017 का क्रिस्मस भी हो गया तय...दो सुपरस्टार्स एक साथ

आजकल आमिर खान दो साल में एक फिल्म लेकर आते हैं, ऐसे में ये खबर सुनकर हम किस बात के लिए ज़्यादा खुश हों समझ नहीं आ रहा है। हालांकि खबर आधी पुष्ट है और आधी नहीं।

हुआ यूं है कि अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए यह पुष्ट किया कि वो आमिर खान की फिल्म ठग में काम कर रहे हैं। जी हां, वही फिल्म जिसमें पहले ऋतिक रोशन थे।

aamir khan thug

और अगर सूत्रों की मानें तो यशराज फिल्म्स की पूरी तैयारी है कि फिल्म को आमिर की ही रिलीज़ डेट यानि कि क्रिस्मस 2017 को रिलीज़ की जाए। इसका मतलब है कि 2017 का क्रिस्मस जो कि इस साल का आखिरी बचा त्योहार था वो भी अब बुक हो चुका है।
[#KyaSalmaan: एक बार फिर आमिर खान के पीछे पड़े गए सलमान खान!]

हालांकि सारे त्योहार फिलहाल बुक भी हो चुके हैं, जानिए 2017 की फेस्टिवल डेट -
26 जनवरी 2017
शाहरूख खान स्टारर रईस और ऋतिक रोशन स्टारर काबिल एक साथ 26 जनवरी वीकेंड पर रिलीज़ हो रही है । और माना जा रहा है कि ऋतिक रोशन के लिए ये अच्छा नहीं होगा।

वैलेंटाइन वीक
वैलेंटाइन वीक पर बिकेगा सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन का ज़बर्दस्त रोमांस। राबता के साथ दोनों का पेयर बेहद खूबसूरत लग रहा है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

महा शिवरात्रि
वरूण धवन और आलिया भट्ट की लव सीरीज़ की दूसरी फिल्म बदरीनाथ की दुल्हनिया महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हो रही है।

ईद
ईद पर इस बार चांद दिखाई देगा लेकिन ट्यूबलाईट की रोशनी में। क्योंकि सलमान खान की फिल्म की रिलीज़ डेट भी वही है।

15 अगस्त वीकेंड
15 अगस्त वीकेंड पर रिलीज़ हो रही है अक्षय कुमार की फिल्म क्रैक। फिल्म को नीरज पांडे डायरेक्ट कर रहे हैं और इसके अलावा फिल्म के बारे में अभी किसी को कुछ नहीं पता।

15 अगस्त वीकेंड
15 अगस्त को ही रिलीज़ हो रही है शाहरूख खान स्टारर द रिंग जिसे इम्तियाज़ अली डायरेक्ट कर रहे हैं। हालांकि फिलहाल फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

दीवाली
अजय देवगन ने दीवाली पर सन्स ऑफ सरदार के साथ धमाका करने की सोच ली है।

क्रिस्मस
क्रिस्मस तो आमिर खान की फिल्म के नाम ही रहता है इसलिए ठग भी इसी दौरान रिलीज़ करने का प्लान है। अब देखना है कि आमिर अपने कितने रिकॉर्ड तोड़ेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X