चीन में सीक्रेट सुपरस्टार ने कमाए 600 करोड़, आमिर बोले पार्टी तो बनती है

आमिर खान की फिल्म की सीक्रेट सुपरस्टार ने इंडिया के बाद चाइना में भी कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए है। फिल्म चायना में काफी अच्छा बिजनेस कर रही है और इस समय तक फिल्म ने चाइना मार्केट में 600 करोड़ का बिजनेस कर लिया है इससे आमिर खान काफी ज्यादा खुश है।

आमिर खान की इस फिल्म ने केवल रिलीज के चार सप्ताह मे ही 600 करोड़ का आंकड़ा पा लिया है। इस फिल्म के सफलता के चलते आमिर खान से सीक्रेट सुपरस्टार की टीम ने कहा है कि पार्टी तो बनती है। आपको बता दे कि फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के साथ आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव पार्टी में नजर आएंगे।

aamir khan, kiran rao, zaira wasim, secret superstar, आमिर खान, किरण राव, सीक्रेट सुपरस्टार

फिल्म की सक्सेस पार्टी के लिए आमिर खान और किरण राव इस पार्टी को होस्ट करेगे और ये पार्टी बांद्रा में 21 फरवरी को दी जाएगी। आपको बता दे आमिर के एक बेहद करीबी से ये खबर मिली थी कि फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार की पूरी टीम आमिर खान ने से सीक्रेट सुपरस्टार की सक्सेस की पार्टी की मांग कर रहे थे पर आमिर खान इन दिनो ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंग में व्यस्त चल रहे है।

आपको बता दे कि आमिर खान ने कहा था कि वो पार्टी देगे अगर फिल्म चाइना में 100 करोड़ का मार्क पार करेगी। उसके बाद आमिर ने कहा था कि अगर फिल्म 500 करोड़ का मार्क पार करेगी तो वो पार्टी देगे पर अब तो फिल्म 600 करोड़ के जादुई आकड़े को छू लिया है।

इस पार्टी के लिए फिलहाल तैयारी शुरु कर दी गई है और फिल्म की टीम के साथ साथ बॉलावुड के कुछ दिग्गज और आमिर के नजदीकि नजर आने वाले है। मिली जानकारी के मुताबिक इस पार्टी की दावत निर्देशक राजकुमार हिरानी और नितेश तिवारी को भी भेजी गई है।

सोर्स से पता चला ही कि फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के चलते आमिर खान काफी बिजी थे जिस कारण बात नहीं बन पा रही थी पर अब इस पार्टी के लिए फिल्म की शूटिंग को 20 और 21 फरवरी को थोड़ा बदरकर इस पार्टी को होस्ट करते हुए नजर आएंगे।

इस फिल्म को लेकर फिल्म के निर्माताओं में इसलिए खुशी है क्योंकि फिल्म काफी लो बजट थी और फिल्म ने चायना में इतनी अच्छी कमाई की है। इस फिल्म ने दीवाली के मौके पर इंडिया में रिलीज होकर 64 करोड़ की कमाई की थी पर फिल्म ने चायना में रिलीज होकर कमाई के सारे रिकॉर्ड ही तोड़ डाले है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X