Just In
- 4 min ago कोरियोग्राफर ने करिश्मा कपूर के साथ की थी ऐसी हरकत? फूट फूटकर रोई हसीना, कैंसिल कर दी शूटिंग!
- 2 hrs ago 'डिंपल कपाड़िया के बच्चे आपके हैं या ऋषि कपूर के..?' जब राजेश खन्ना की बदतमीजी पर इस हसीना ने दिया जवाब..
- 3 hrs ago अभिषेक बच्चन ने अमिताभ बच्चन के साथ बैठने से किया इंकार? चौंका देगा वीडियो, जानिए पूरी सच्चाई..
- 3 hrs ago Viral Video- रशियन लड़की ने भोजपुरी गाने पर लगाए ठुमके, इंडिया गेट से वायरल हुआ मजेदार वीडियो!
Don't Miss!
- News Purnia Lok Sabha Chunav: RJD उम्मीदवार बीमा भारती की बढ़ी मुश्किलें, दो PA 10 लाख कैश के साथ गिरफ्तार
- Finance LIC Fraud: LIC पॉलिसी खरीदने जा रहे हैं तो हो जाएं सतर्क, जानें क्यों कंपनी ने कहा ‘नक्कालों से रहें सावधान!’
- Education JEE Advanced 2024 के लिए 2.50 लाख छात्र हुए क्वालिफाई, देखें श्रेणी-वार उम्मीदवारों की सूची
- Technology Elon Musk लॉन्च करेंगे नया ऐप, YouTube से होगा मुकाबला
- Automobiles Jeep Wrangler Facelift Review : चलाने में कैसी है ऑफ-रोडर SUV? नए डिजाइन और परफॉर्मेंस के साथ हुए ये बदलाव
- Lifestyle पिछले 5 सालों से OMAD डाइट पर हैं ये एक्टर, इनकी उम्र सुन चौंक जाएंगे आप!
- Travel DGCA ने पेरेंट्स के साथ सफर कर रहे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जाने यहां
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
किरण राव से तलाक, आमिर खान की दंगल गर्ल फातिमा सना शेख से तीसरी शादी, तस्वीर से बड़ा खुलासा
आमिर खान और किरण राव के तलाक की घोषणा के बाद एक बार फिर दोनों की निजी जिंदगी चर्चा में है। किरण राव से तलाक की घोषणा के बाद इस तरह की खबरें इस साल पूरी तरह से चर्चा में रही है कि आमिर खान और फातिमा सना शेख एक दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। दोनों जल्द शादी भी करने वाले हैं।
दंगल फिल्म में आमिर खान की बेटी की भूमिका निभाने वाली फातिमा सना शेख और आमिर खान के रिश्ते को लेकर नई अफवाह यह फैलाई जा रही है कि किरण राव से तलाक की वजह आमिर खान के लिए फातिमा सना शेख का प्यार रहा है। इतना ही नहीं आमिर खान और फातिमा सना शेख ने एक दूसरे से शादी भी कर ली है।
आमिर खान और फातिमा सना शेख की शादी की फेक तस्वीरें भी इंटरनेट पर तेजी से फैलाई जा रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह बताया गया है कि आमिर खान बहुत ही जल्द फातिमा सना शेख से शादी कर सकते हैं। जो तस्वीरें वायरल की गई है उसमें तो शादी के बाद एक साथ बतौर पति-पत्नी आमिर खान और फातिमा सना शेख एक साथ दिखाई दे रहे हैं। इस वायरल फोटो में आमिर खान ने सफेद कुर्ता-पजामा पहन रखा है। इसके साथ फातिमा सना शेख ने गोल्डन रंग की साड़ी पहन उनके बगल में खड़ी हुई हैं। फातिमा सना शेख की मांग में सिंदूर भी दिखाई दे रहा है।
फोटो की सच्चाई IS A
इस फोटो को देखने पर साफ पता चलता है कि यह एक बुरी तरह से बनाई गई फोटोशॉप एडिट फोटो है। इस फोटो की सच्चाई यह है कि यह तस्वीर आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई के दौरान की फोटो है। इस तस्वीर में आमिर खान अपनी दूसरी पत्नी किरण राव के साथ पहुंचे थे। जहां पर किरण राव को हटाकर फातिमा सना शेख का चेहरा लगा दिया गया है।
शादी के 15 साल बाद
आपको याद दिला दें कि 28 दिसंबर 2005 को किरण राव और आमिर खान ने शादी की थी। शादी के 15 साल बाद दोनों ने एक बयान जारी कर यह कहा कि हम अपनी जिंदगी में नई शुरुआत करने जा रहे हैं जो कि एक माता-पिता और एक दूसरे के लिए परिवार के तौर पर होगा। अब हम पति-पत्नी नहीं रहेंगे।
फातिमा से अफेयर क चर्चा
साल 2016 में दंगल में आमिर खान और फातिमा सना शेख ने साथ काम किया था। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के दौरान से ही आमिर खान और फातिमा सना शेख के बीच अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं। वैसे राजपूत करणी सेना ने आमिर खान और फातिमा सना शेख की यह साथ में बनाई गई तस्वीर को पोस्ट किया था।
वायरल पोस्ट में क्या लिखा है?
इस पोस्ट के साथ लिखा है कि फातिमा सना शेख वही एक्ट्रेस हैं जिन्होंने फिल्म दंगल में आमिर खान की बेटी की भूमिका निभाया था। फिल्म में फातिमा ने गीता फोगाट की भूमिका निभाई थी। आज आमिर खान की तीसरी बेगम हो गई हैं। यह उनका निजी मामला है। लेकिन ये वही आमिर खान हैं जो सत्यमेव जयते को प्रमोट करते हैं क्या ये बहु विवाह पर भी कुछ बोलेंगे?