#Bantadhaar: सलमान की दबंगई Vs अक्षय की कॉमेडी Vs शाहरूख का रोमांस
आमिर खान जब प्यार से धोने पर आते हैं तो फिर धो ही डालते हैं। हालांकि ऐसा वो किसी का नाम लेकर कुछ कहते नहीं है लेकिन उनकी बातें हमेशा किसी ना किसी पर लागू हो ही जाती हैं।
हाल ही में आमिर खान ने फिल्मों में आए ट्रेंड पर बात की। अब देखा जाए तो सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार और शाहरूख खान तक एक ट्रेंड ज़रूर फॉलो करते हैं।

अक्षय कुमार को समझ आया कि उनका देशभक्ति ट्रेंड हिट है, तो वो उस पर चिपक गए। वहीं शाहरूख खान को अपने रोमांस में दम दिखा तो वो उधर अटक गए।
सलमान खान ने थोड़ा सा आमिर खान बनने की कोशिश की तो औंधे मुंह गिर पड़े। हालांकि आमिर खान ने साफ किया कि वो किसी ट्रेंड को फॉलो नहीं करते हैं। वो हमेशा लीक से हटकर सिनेमा में कुछ करने की कोशिश करते हैं।
आमिर का मानना है कि यही कारण है कि दर्शक उन्हें कभी निराश नहीं करते। क्योंकि वो दर्शकों को निराश नहीं करते हैं। हमेशा कुछ हटके करने में ही मज़ा है।
वैसे देखा जाए तो 3 इडियट्स, गजिनी, रंग दे बसंती, पीके, तारे ज़मीन पर, सरफरोश, दंगल सब लीक से हटकर फिल्में थीं। और इसलिए आमिर निखर कर सामने आए।
वैसे इस वक्त बॉलीवुड के 10 एक्टर्स, लीक से हटकर कुछ कर रहे हैं, यकीन ना हो तो देख लीजिए!


Click it and Unblock the Notifications

