"शाहरूख - सलमान को मेसेज कर दिया है...कब देखनी है दंगल" - आमिर
आमिर खान स्टारर दंगल रिलीज़ होने को तैयार है और अब उन्होंने फाइनली बता दिया है कि शाहरूख और सलमान दंगल कब, कहां और कैसे देखेंगे।
आमिर खान ने आखिरकार शाहरूख और सलमान को दंगल के लिए न्योता दे दिया है। दरअसल, जब भी किसी खान की फिल्म आती है, सब ये जानना चाहते हैं कि बाकी दोनों खान उस फिल्म के बारे में क्या सोचते हैं।
ज़ाहिर सी बात है कि आमिर से भी सब ये जानना चाहते थे कि सलमान और शाहरूख खान कब दंगल देखेंगे औऱ अब आमिर ने बताया है कि दोनों को मेसेज कर के पूछा है कि दोनों दंगल देखने के लिए कब फ्री हैं।

गौरतलब है कि आमिर खान करीब 500 लोगों को दंगल दिखा चुके हैं और सबने फिल्म की काफी तारीफ की है। अब आमिर शाहरूख और सलमान को भी फिल्म दिखाना चाहते हैं। हालांकि शाहरूख - सलमान पर उनका ये कमेंट तो आपने भी पढ़ा ही होगा।
बहरहाल, आमिर खान ने हाल ही में कहा कि वो इंतज़ार कर रहे हैं कि शाहरूख और सलमान दंगल देखें और बताएं कि उन्हें फिल्म कैसी लगी। क्योंकि उन्होंने फिल्म पर दो साल दिए हैं और चाहते हैं कि सबको ये पसंद आए। हालांकि उन्होंने माना कि सुलतान की वजह से दंगल हिट होगी। क्योँ उसका कारण भी बताया।
वैसे भी आमिर खान ने दंगल को प्रमोट ही शाहरूख की समझदारी और सलमान की गलतियों पर किया है। जानिए कारण यहां -


Click it and Unblock the Notifications